Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

खरगोन में खरीफ फसल उपार्जन के लिए पंजीयन 21 अक्टूबर तक

18 अक्टूबर 2022, खरगोन: खरगोन में खरीफ फसल उपार्जन के लिए पंजीयन 21 अक्टूबर तक – खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में समर्थन मूल्य पर मोटा अनाज धान, ज्वार, बाजरा की फसल के उपार्जन के लिए किसानों का पंजीयन की तिथि 15 से बढ़ाकर 21 अक्टूबर कर दी गई है। जिला आपूर्ति अधिकारी श्री मनोहर सिंह ठाकुर ने बताया कि जिले के समस्त किसान खरीफ वर्ष की फसलों का पंजीयन एमपी किसान एप, पब्लिक डोमेन में ई-उपार्जन पोर्टल तथा नजदीकी पंजीयन केन्द्र पर समयावधि में अनिवार्य रूप से कराएं।

एमपी फार्मगेट एप के लिए कार्यशाला 19 अक्टूबर को

खरगोन कलेक्टर श्री कुमार पुरूषोत्तम की अध्यक्षता में 19 अक्टूबर को प्रातः 10 बजे कार्यालय कृषि उपज मण्डी बिस्टान रोड़ खरगोन में एमपी फार्मगेट एप के प्रचार-प्रसार के लिए कार्याशाला का आयोजन होगा। कार्यशाला में जिले के समस्त किसान और व्यापारी बन्धु कार्याशाला में उपस्थित होकर एमपी फार्मगेट एप से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण खबर: रबी 2022 के लिए जलवायु अनुकूल गेहूं की नई किस्में जारी

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें