Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

30 हजार की रिश्वत लेते जिला उद्यान अधिकारी गिरफ्तार

31 जनवरी 2022, चण्डीगढ़ ।  30 हजार की रिश्वत लेते जिला उद्यान अधिकारी गिरफ्तार – हरियाणा राज्य सतर्कता ब्यूरो द्वारा जिला उद्यान अधिकारी को सब्सिडी के लिए किए गए आवेदन को आवश्यक कार्रवाई करने हेतू आगे बढाने की एवज में 30000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। ब्यूरो के प्रवक्ता ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान जिला उद्यान अधिकारी, पानीपत के पद पर तैनात महावीर शर्मा के रूप में हुई है।

गांव पथरगढ़ के किसान तनवीर ने विजिलेंस ब्यूरो में शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी अधिकारी ने सब्सिडी के लिए किए गए उसके आवेदन पर कार्रवाई करने के एवज में 30,000 रुपये की मांग की थी। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी अधिकारी को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। आगे की जांच जारी है।

महत्वपूर्ण खबर:हरियाणा में ईसबगोल, मुंगफली, जीरा आदि फसलों की पैदावार बढ़ाने को लेकर राजस्थान  के  किसानों के साथ चर्चा

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile