Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

भाव सिंह को शासन की योजना से हुआ अतिरिक्त मुनाफा

26 अप्रैल 2025, अलीराजपुर: भाव सिंह को शासन की योजना से हुआ अतिरिक्त मुनाफा – भाव सिंह डावर पिता श्री ढुडला ग्राम जामनी तहसील जोबट ने बताया कि  मैंने अपनी कृषि भूमि जो कि खेती के लिए ज्यादा उपयुक्त नहीं थी वहां तालाब बनाने का निर्णय लिया तो मुझे जानकारी मिलीए कि कृषि विभाग खेत पर बलराम तालाब निर्माण के लिए अनुदान प्रदान करता है। इसके बाद मैंने कृषि विभाग जोबट में संपर्क किया जहां कृषि विकास अधिकारी व भूमि संरक्षण सर्वे अधिकारी द्वारा बलराम तालाब योजना की पूरी जानकारी दी तथा आवेदन ऑनलाइन कर 40 मीटर लंबा व 20 मीटर चौड़ा तालाब उनके मार्गदर्शन में खुदवाया जिसमें मुझे ₹100000 का अनुदान भी प्रदान किया गया।

श्री  डावर ने बताया कि पहले मेरी कृषि भूमि असिंचित थी जिससे मेरे द्वारा असिंचित चना की फसल उगाई जाती थी जिससे काफी कम उत्पादन मिल पाता था।किंतु अब बलराम तालाब से मेरी लगभग एक हेक्टेयर जमीन में प्रारंभिक दो सिंचाई हो जाती है , मछली पालन से अतिरिक्त लाभ भी हो रहा हैं तथा मेरा उत्पादन अब लगभग दोगुना हो गया है । उन्होंने बताया कि चना जो कि पहले की तुलना में 8 क्विंटल अधिक पका है ,  वहीं  बलराम तालाब होने से मछली पालन से आय भी संभव हो  सकती  है । अतिरिक्त आय और अधिक मुनाफे के लिए उन्होंने म.प्र शासन और मुख्‍यमंत्री डॉ मोहन यादव का आभार माना , साथ ही जिले के अन्य कृषकों को भी शासन की योजना से जुड़ कर अपने जीवन में बदलाव लाने की अपील  की ।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Ad DesktopAd TabletAd Mobile

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com