मंडला: संयुक्त संचालक मत्स्य ने मत्स्य बीज प्रक्षेत्र का किया निरीक्षण
07 अक्टूबर 2026, मंडला: मंडला: संयुक्त संचालक मत्स्य ने मत्स्य बीज प्रक्षेत्र का किया निरीक्षण – संयुक्त संचालक मत्स्य, जबलपुर संभाग श्री गिरीश मेश्राम ने मत्स्य विभाग के कार्यालय एवं मत्स्य बीज प्रक्षेत्र कटरा का निरीक्षण किया। उन्होंने विभागीय कार्यों तथा मत्स्य बीज उत्पादन की व्यवस्थाओं का अवलोकन कर अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक मार्गदर्शन एवं दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के बाद श्री मेश्राम ने क्षेत्र के प्रगतिशील मत्स्य कृषकों की इकाइयों का भ्रमण किया। उन्होंने ग्राम कोन्डरा के मत्स्य कृषक श्री आदित्य साहु की बायोफ्लॉक इकाई तथा ग्राम जंतीपुर के श्री धनंजय पटेल की पॉण्ड बायोफ्लॉक इकाई का निरीक्षण किया। इस दौरान कृषकों से मत्स्य पालन, उत्पादन, प्रबंधन, लागत एवं आय की जानकारी प्राप्त की तथा बायोफ्लॉक तकनीक के बेहतर उपयोग के संबंध में मार्गदर्शन दिया।
उन्होंने कहा कि आधुनिक एवं वैज्ञानिक तकनीकों को अपनाकर मत्स्य कृषक कम क्षेत्रफल एवं सीमित जल संसाधनों में अधिक उत्पादन प्राप्त कर अपनी आय में वृद्धि कर सकते हैं। विभाग द्वारा कृषकों को तकनीकी मार्गदर्शन एवं शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। निरीक्षण के दौरान सहायक संचालक मत्स्योद्योग श्री हेमंत भगत, मत्स्य निरीक्षक श्री पी.के. वैध सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी एवं संबंधित मत्स्य कृषक उपस्थित रहे।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

