Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

सांवेर के किसानों को पर्याप्त पानी मिलेगा – मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट

07 अक्टूबर 2026, इंदौर: सांवेर के किसानों को पर्याप्त पानी मिलेगा – मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट – जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने मंगलवार को रेसीडेंसी कोठी परिसर में सांवेर क्षेत्र से आए सैकड़ों किसानों से चर्चा की। उन्होंने कहा कि इस वर्ष इंदौर सहित मालवा-निमाड़ क्षेत्र में अल्प वर्षा की स्थिति को देखते हुए सांवेर क्षेत्र के किसानों के साथ-साथ मवेशियों एवं पशु-पक्षियों के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने किसानों को आश्वस्त किया कि पानी की उपलब्धता को लेकर शासन द्वारा आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की जाएंगी।

मंत्री श्री सिलावट ने बताया कि सांवेर विधानसभा क्षेत्र के पालिया सहित सांवेर मंडल के 53 से अधिक गांवों में नर्मदा-गंभीर-शिप्रा लिंक योजना के माध्यम से पानी उपलब्ध कराया जा रहा है। इससे क्षेत्र के हजारों किसान लाभान्वित हो रहे हैं और उन्हें वर्ष में तीन फसलों तक की सुविधा मिल रही है। वर्तमान में यदि कहीं पानी की समस्या उत्पन्न होती है तो नर्मदा घाटी विकास योजना के माध्यम से पानी की पूर्ति के लिए आवश्यक प्रयास किए जाएंगे।  श्री सिलावट ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा अल्प वर्षा वाले क्षेत्रों का सर्वे कराया जा रहा है। सर्वे के आधार पर इंदौर जिले में आवश्यकतानुसार जलापूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कार्य किया जा रहा है।

ग्राम पंचायत कांकरिया बोर्डिया, माताबरोडी, बसान्दा, बालोदा टाकुन, पाल कांकरिया, कछालिया, हरियाखेडी, बीबीखेडी, रतनखेडी, पिपलिया कायस्थ, बलधारा, पोटलोद, चंद्रावतीगंज के सैकड़ों किसानों द्वारा इंदौर उज्जैन ग्रीन फील्ड योजना का कार्य प्रारंभ करने पर हर्ष व्यक्त कर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आभार व्यक्त किया गया। किसानों ने कहा कि यह ग्रीन फील्ड आने वाले वर्षों में आर्थिक उन्नति और विकास के द्वार खोलेगी और किसान खेतों में फसलों का उत्पादन कर खुशहाल जीवन व्यतीत करेंगे। इस अवसर पर जनपद पंचायत इंदौर के अध्यक्ष श्री विश्वजीत सिंह सिसोदिया, श्री अंतर सिंह दयाल, श्री शिवपाल सिंह चावड़ा, श्री संतोष सिसोदिया, श्री जीवन सिंह, श्री राजेश पटेल, श्री ओम सेठ, श्री विनोद दयाल, जय बना सरपंच द्वय सहित सैकड़ों किसान मौजूद रहे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें