Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मंडला: कोदो-कुटकी उपार्जन के लिए किसान पंजीयन 6 अक्टूबर से प्रारंभ

07 अक्टूबर 2026, मंडला: मंडला: कोदो-कुटकी उपार्जन के लिए किसान पंजीयन 6 अक्टूबर से प्रारंभ – खरीफ वर्ष 2026 में कोदो एवं कुटकी के उपार्जन के लिए किसानों का पंजीयन ई-उपार्जन पोर्टल पर 6 अक्टूबर से प्रारंभ होकर 5 नवम्बर 2026 तक किया जाएगा। किसान सत्यापन की अंतिम तिथि 10 नवम्बर 2026 निर्धारित की गई है।

मध्यप्रदेश शासन किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग के निर्देशानुसार रानी दुर्गावती श्रीअन्न प्रोत्साहन योजना अंतर्गत गठित श्रीअन्न प्रोत्साहन कंसोर्टियम ऑफ फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड के माध्यम से मंडला सहित प्रदेश के चयनित 15 जिलों में खरीफ वर्ष 2026 में कोदो-कुटकी का उपार्जन प्रस्तावित है।

शासन द्वारा निर्धारित उपार्जन मूल्य के अनुसार कोदो 2 हजार 600 रुपये प्रति क्विंटल तथा कुटकी 3 हजार 600 रुपये प्रति क्विंटल की दर से उपार्जित की जाएगी। किसानों का पंजीयन खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार ई-उपार्जन पोर्टल पर किया जाएगा।  कृषि विभाग ने जिले के सभी कोदो-कुटकी उत्पादक किसानों से अपील की है कि वे निर्धारित अवधि में अपने नजदीकी पंजीयन केंद्र पर पहुंचकर अनिवार्य रूप से पंजीयन कराएं, ताकि उत्पादित कोदो एवं कुटकी का निर्धारित उपार्जन मूल्य पर उपार्जन सुनिश्चित हो सके।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें