Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

हरियाणा के SC किसानों को ट्रैक्टर खरीदने पर मिलेगा 3 लाख रुपये तक अनुदान

15 दिसंबर तक होंगे ऑनलाइन आवेदन, 45 HP से अधिक क्षमता का नया ट्रैक्टर खरीदने पर मिलेगी सब्सिडी

20 नवंबर 2026, भोपाल: हरियाणा के SC किसानों को ट्रैक्टर खरीदने पर मिलेगा 3 लाख रुपये तक अनुदान – किसानों को आधुनिक कृषि यंत्रों से जोड़ने और खेती की लागत कम करने के उद्देश्य से हरियाणा सरकार ने अनुसूचित जाति वर्ग के किसानों के लिए ट्रैक्टर अनुदान योजना शुरू की है। इसके तहत पात्र किसानों को नया ट्रैक्टर खरीदने पर अधिकतम 3 लाख रुपये तक का अनुदान दिया जाएगा। हरियाणा कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है।

इच्छुक किसान  15 दिसंबर 2026 तक कृषि विभाग के आधिकारिक पोर्टल पर आवेदन कर सकेंगे। योजना का उद्देश्य किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक उपलब्ध कराने के साथ उनकी कार्यक्षमता और कृषि उत्पादन बढ़ाने में मदद करना है।

कौन किसान होंगे पात्र

योजना का लाभ हरियाणा के अनुसूचित जाति वर्ग के पात्र किसानों को मिलेगा। आवेदक के पास कृषि भूमि होना जरूरी है। परिवार पहचान पत्र (PPP) के अंतर्गत परिवार के किसी सदस्य के नाम दर्ज कृषि भूमि को भी मान्य किया जाएगा। इसके अलावा किसान का मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकरण होना अनिवार्य है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

योजना की एक प्रमुख शर्त यह है कि आवेदक ने पिछले पांच वर्षों के दौरान कृषि विभाग से ट्रैक्टर खरीदने पर अनुदान प्राप्त नहीं किया हो। ऑनलाइन आवेदन के समय भूमि स्वामित्व से संबंधित प्रमाण पत्र और निर्धारित अंडरटेकिंग अपलोड करनी होगी। अनुदान पर खरीदे गए ट्रैक्टर को अगले पांच वर्षों तक नहीं बेचने का शपथ पत्र भी देना होगा।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

अधिक आवेदन पर लॉटरी से होगा चयन

योजना के तहत जिलावार लक्ष्य मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकृत अनुसूचित जाति वर्ग के किसानों की संख्या के आधार पर निर्धारित किए जाएंगे। यदि किसी जिले में निर्धारित लक्ष्य से अधिक आवेदन प्राप्त होते हैं तो लाभार्थियों का चयन ड्रॉ ऑफ लॉट्स यानी लॉटरी प्रक्रिया से किया जाएगा।

इसके लिए संबंधित जिला उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय कार्यकारी समिति गठित की जाएगी। आवेदन करने मात्र से किसान को अनुदान की स्वीकृति नहीं मिलेगी, बल्कि निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार चयन होने के बाद ही लाभ प्राप्त होगा।

परमिट मिलने के 15 दिन में खरीदना होगा ट्रैक्टर

योजना के अंतर्गत चयनित किसानों को परमिट जारी होने के बाद 15 दिनों के भीतर ट्रैक्टर खरीदना होगा। ट्रैक्टर विभाग द्वारा अनुमोदित निर्माता से ही खरीदना अनिवार्य होगा। इसके लिए ट्रैक्टर की क्षमता 45 हॉर्स पावर से अधिक निर्धारित की गई है।

विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक पोर्टल पर योजना की पात्रता, जरूरी दस्तावेज और सभी शर्तों की जानकारी अच्छी तरह पढ़ लें, ताकि आवेदन प्रक्रिया में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture