Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

बालाघाट में तिल की खेती को बढ़ावा देने की दिशा में हुई पहल

07 अक्टूबर 2026, बालाघाट: बालाघाट में तिल की खेती को बढ़ावा देने की दिशा में हुई पहल –  बालाघाट  जिले की तहसील किरनापुर के ग्राम मुरकुड़ा में कृषक श्री प्रणय कावरे ने लगभग 65 डिसमिल भूमि में तिल की फसल लगाकर तिल की खेती को बढ़ावा देने की दिशा में पहल की है। फसल की जानकारी दर्ज करने के लिए किरनापुर की ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी द्वारा पटवारी से समन्वय कर तिल की फसल की गिरदावरी का कार्य कराया गया।

कृषि विभाग के मैदानी अमले ने खेत का अवलोकन कर किसान को तिल की फसल के बेहतर उत्पादन के लिए आवश्यक तकनीकी जानकारी एवं मार्गदर्शन दिया। इस दौरान फसल की उचित देखभाल, समय पर आवश्यक कृषि कार्य तथा उत्पादन बढ़ाने के लिए वैज्ञानिक पद्धतियों को अपनाने की सलाह दी गई।कृषि विभाग द्वारा किसानों को पारंपरिक फसलों के साथ तिल जैसी तिलहनी फसलों की खेती के लिए भी प्रोत्साहित किया जा रहा है।

अधिकारियों ने बताया कि किसानों को फसल संबंधी तकनीकी मार्गदर्शन उपलब्ध कराने से उत्पादन एवं उत्पादकता में वृद्धि के साथ उनकी आय बढ़ाने में भी मदद मिल सकती है। कृषक प्रणय कावरे ने कृषि विभाग के मार्गदर्शन का लाभ लेते हुए फसल की बेहतर देखभाल करने और तिल का अच्छा उत्पादन प्राप्त करने की उम्मीद जताई है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें