Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

खरगोन कलेक्टर ने ली कृषि आदान विक्रेताओं की बैठक

24 अप्रैल 2025, (दिलीप दसौंधी, मंडलेश्वर): खरगोन कलेक्टर ने ली कृषि आदान विक्रेताओं की बैठक – खरीफ-2025 में फसलों की बुआई को ध्यान में रखते  हुए कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल की अध्यक्षता में  गत दिनों  कपास बीज वितरण को लेकर जिले के कृषि विभाग के अधिकारी, कर्मचारी, लाइसेंसधारी डिस्ट्रीब्यूटर/डीलर, कंपनियों के प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की गई।

कलेक्टर सुश्री मित्तल ने बैठक में कृषि विभाग के अधिकारी कर्मचारी एवं बीज विक्रेताओं को सख्त हिदायत दी कि कपास बीज के वितरण को लेकर जिले में किसी भी प्रकार की लॉ एण्ड ऑर्डर की स्थिति नही बनना चाहिए। इसके लिये सभी कम्पनियों को कपास बीज 30 अप्रैल से पूर्व अधिक से अधिक मात्रा में भण्डारित कर, अंतिम डीलर तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जिले में कपास बीज के वितरण पर कड़ी निगरानी रखी जाए। किसानों को कपास बीज निर्धारित कीमत पर ही मिलना चाहिए। कपास बीज की कालाबाजारी एवं अधिक दाम पर बीज विक्रय पाये जाने पर लाइसेंस  निरस्ती की कार्यवाही करने के साथ ही दोषी  व्यक्तियों  पर एफआईआर कराई जाए। कपास की सभी किस्मों के बीज का समानुपातिक वितरण पर ध्यान दिया जावे।

बैठक में उप संचालक कृषि श्री शिवसिंह राजपूत द्वारा बताया गया कि जिले की मुख्य फसल कपास की कुल रकबे के लगभग 46 प्रतिशत अर्थात 01 लाख 90 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में बुवाई की जाती है। कृषकों द्वारा कपास की बुवाई शुभ मुहूर्त अक्षय तृतीया (30 अप्रैल 2025) से कर दिया जाता है। जिले में लगभग 98 प्रतिशत क्षेत्र में बीटी कपास ही बोया जाता  है । कपास बीज का वितरण जिले के लाइसेंसधारी डिस्ट्रीब्यूटर/डीलर के माध्यम से ही किया जाता है।  साथ ही बताया गया कि इन दिनों गर्मी अधिक होने से अक्षय तृतीया पर कपास की बोनी करने से फसल के खराब होने की आशंका बनी रहेगी। इससे बचने के लिए किसानों को कपास की बोनी 20 मई के बाद ही करने के लिए कृषि विभाग  के मैदानी अमले, डिस्ट्रीब्यूटर, डीलर एवं कम्पनी के प्रतिनिधियों द्वारा समझाइश  दी जाए ।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com