Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

एमपी के किसानों को सलाह- इस वक्त कौन से उर्वरक का करें उपयोग

29 मई 2025, भोपाल: एमपी के किसानों को सलाह- इस वक्त कौन से उर्वरक का करें उपयोग – मध्य प्रदेश के किसानों को कृषि वैज्ञानिकों ने सलाह दी है कि अभी जिस तरह का मौसम चल रहा है उसमें खेतों के लिए नैनो यूरिया का उपयोग किया जाए ताकि नैनो उर्वरकों के प्रयोग से न तो फसल उत्पादन की लागत ही घटेगी और न ही उत्पादन की गुणवत्ता प्रभावित होगी। इसके अलावा वैज्ञानिकों ने किसानों को डीएपी, कॉपर और जिंक के छिड़काव की भी सलाह दी है।

फसलों की लागत कम करने के साथ ही उत्पादन बढ़ाने के लिए सरकार द्वारा नैनो खाद-उर्वरक के प्रयोग को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसके लिए किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग द्वारा किसानों को नैनो उर्वरकों के प्रयोग करने की सलाह दी गई है। कृषि विभाग, जबलपुर के उप संचालक डॉ.  एस के निगम के मुताबिक नैनो उर्वरकों का फसलों पर सीधे प्रयोग करने से पर्यावरण को बिना नुकसान पहुंचाए पोषक तत्व प्राप्त होते हैं। नैनो उर्वरकों का उपयोग फसल की क्रांतिक अवस्थाओं में एक या दो बार छिड़काव करने से परम्परागत उर्वरकों के उपयोग में 50 प्रतिशत तक कटौती की जा सकती है। वर्तमान में बाजार में विभिन्न कंपनियों के नैनो उर्वरक उपलब्ध हैं, जिनका प्रयोग किसान अपनी आवश्यकता अनुसार कर सकते हैं।

कृषि विभाग जबलपुर के उप संचालक डॉ. एस के निगम ने बताया कि नैनो यूरिया प्लस भारत सरकार ‌द्वारा प्रमाणित विश्व का प्रथम स्वदेशी नैनो उर्वरक है। यह पूर्णतः हानि रहित एवं सुरक्षित उत्पाद है। नैनो यूरिया प्लस के प्रयोग से कीट एवं रोग का प्रभाव कम होता है। नैनो यूरिया प्लस में 20 प्रतिशत नाइट्रोजन होती है एवं इसकी उपयोग दक्षता 85 प्रतिशत से भी अधिक होती है। नैनो यूरिया प्लस की एक बोतल एक बोरी यूरिया के बराबर होती है और यह उत्पादन, उत्पाद गुणवत्ता एवं आय में वृद्धि करने के साथ-साथ परिवहन, भंडारण करने में आसान एवं किफायती भी होता है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com