Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

महत्वपूर्ण होगा ‘छत्तीसगढ़ सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण-2023’ : श्री बघेल

प्रदेश में एक से 30 अप्रैल 2023 तक चलेगा अभियान

6 अप्रैल 2023, रायपुर ।  महत्वपूर्ण होगा ‘छत्तीसगढ़ सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण-2023’ : श्री बघेल –  मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने राजधानी रायपुर के निवास कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा संचालित एक महत्वपूर्ण अभियान ‘छत्तीसगढ़ सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण-2023’ कार्य का शुभारंभ किया। उन्होंने इस दौरान सर्वेक्षण दल को हरी झण्डी दिखाकर प्रदेश के जिलों के लिए रवाना किया और अभियान की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी। सर्वेक्षण का कार्य पूरे प्रदेश में एक अप्रैल से 30 अप्रैल 2023 तक चलेगा। इसके तहत सर्वेक्षण दल राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर जाकर मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से सर्वे का कार्य करेंगे।

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस अवसर पर कहा कि वित्तीय वर्ष प्रारंभ होने के अवसर पर छत्तीसगढ़ में जनहित में राज्य सरकार द्वारा संचालित एक महत्वपूर्ण अभियान ‘छत्तीसगढ़ सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण-2023’ के कार्य की शुरूआत हो गई है। यह नई-नई योजनाओं को बनाने और उनका बेहतर क्रियान्वयन कर लोगों को अधिक से अधिक लाभ दिलाने में महत्वपूर्ण साबित होगा। सर्वेक्षण का उद्देश्य विगत वर्षों में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का जन सामान्य के जीवन स्तर पर पड़े प्रभाव का आकलन कर प्राप्त डाटा का भविष्य में योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन तथा नई योजनाओं के निर्माण के लिए उपयोग किया जाना है।

कार्यक्रम को पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री रविन्द्र चौबे ने भी सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार द्वारा जनहित में की गई घोषणा के अनुरूप आज छत्तीसगढ़ में दो महत्वाकांक्षी योजनाओं की शुरूआत हो गई है। यह लोगों के उत्थान तथा राज्य के विकास की दिशा में अहम साबित होंगे। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू, सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास श्री आर.प्रसन्ना, संचालक पंचायत एवं ग्रामीण विकास श्री कार्तिकेय गोयल, संयुक्त सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा आर्थिक-सामाजिक सर्वेक्षण 2023 के नोडल अधिकारी डॉ. गौरव सिंह और विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: छत्तीसगढ़ में नगरी दुबराज को मिला जी.आई. टैग

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें