जबलपुर : केंद्रीय गृह मंत्री ने कृषक तन्मय दास के समन्वित कृषि मॉडल को सराहा
07 अक्टूबर 2026, जबलपुर: जबलपुर : केंद्रीय गृह मंत्री ने कृषक तन्मय दास के समन्वित कृषि मॉडल को सराहा – दशहरा मैदान भोपाल में गत दिनों आयोजित राज्य स्तरीय गोपालक सम्मेलन में जबलपुर के युवा कृषक श्री तन्मय दास के समन्वित कृषि (इंटीग्रेटेड फार्मिंग) मॉडल को जमकर सराहा गया।
राज्य स्तरीय गोपालक सम्मेलन में किसान कल्याण वर्ष 2026 पर केंद्रित विकास प्रदर्शनी का आयोजन भी किया गया था।प्रदर्शनी में जबलपुर के युवा कृषक तन्मय दास द्वारा प्रदर्शित समन्वित कृषि का जीवंत मॉडल आकर्षण का केंद्र रहा। राज्य स्तरीय गोपालक सम्मेलन के मुख्य अतिथि केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के साथ प्रदर्शनी के अवलोकन के दौरान युवा तन्मय दास के मॉडल को भी देखा। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री शाह ने तन्मय के कृषि में इस नवाचार की तारीफ की।
ज्ञात हो कि विजयनगर जबलपुर निवासी 21 वर्षीय तन्मय दास करीब तीन वर्ष से पाटन विकासखण्ड के ग्राम लम्हेटा में अपनी साढ़े तीन एकड़ कृषि भूमि पर जैविक पद्धति से गेहूँ और धान की फसल लेने के साथ-साथ पशुपालन, मुर्गी पालन, बकरी पालन, मत्स्य पालन एवं बत्तख पालन भी कर रहे हैं। तन्मय ने इसी वर्ष जबलपुर इंजिनियरिंग कॉलेज से इलेक्ट्रिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई पूरी की है।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture


