Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

कलेक्टर ने कृषि विज्ञान केंद्र का किया निरीक्षण

15 मई 2023, शाजापुर: कलेक्टर ने कृषि विज्ञान केंद्र का किया निरीक्षण – कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल ने गत दिनों कृषि विज्ञान केंद्र शाजापुर का आकस्मिक भ्रमण किया गया। इस दौरान जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री संतोष टैगोर भी उपस्थित थे।

कलेक्टर ने मशरूम उत्पादन इकाई, गोपालन इकाई अंतर्गत गिर गाय पालन तथा जैविक खेती में प्रयुक्त गाय के मूत्र, गाय के गोबर तथा केचुआ खाद उत्पादन इकाई को भी देखा गया। कलेक्टर ने जिले में किसानों के लिए किए जा रहे कार्यों एवं विभिन्न प्रदर्शन इकाइयों को भी देखा तथा कृषि विज्ञान केंद्र के द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना भी की।

कृषि वैज्ञानिक डॉ जी आर अम्बातिया ने बताया कि कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा किसानों के लिए किए जा रहे कार्यों एवं तकनीकी प्रसार अंतर्गत विभिन्न प्रदर्शन इकाइयों में मशरूम उत्पादन इकाई कृषि विज्ञान केंद्र में संचालित की जा रही है। किसान भाई कम जगह एवं कम पूंजी में कृषि के साथ-साथ अतिरिक्त आमदनी प्राप्त करने के लिए प्रोटीन से भरपूर मशरूम का उत्पादन कर सकते हैं। उन्होंने केंद्र की गोपालन इकाई अंतर्गत गिर गाय के पालन तथा जैविक खेती में गाय के मूत्र, गाय के गोबर का वैज्ञानिक महत्व बताते हुए केचुआ उत्पादन इकाई के बारे में जानकारी दी। साथ ही डॉ. अम्बातिया ने केंद्र के द्वारा किसानों को फसल प्रसंस्करण संबंधी तकनीकी जानकारी के प्रचार प्रसार के लिए केंद्र के सेल काउंटर पर तैयार प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थों जैसे- आंवला कैंडी, मशरूम पाउडर,गिलोय पाउडर, रोस्टेड अलसी इत्यादि के बारे में भी जानकारी दी।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें