Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

खरपतवार प्रबंधन पर चार दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

07 अक्टूबर 2023, जबलपुर: खरपतवार प्रबंधन पर चार दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न – खरपतवार अनुसंधान निदेशालय, जबलपुर में आत्मा परियोजना ,सतना के सहयोग से सतना जिले के 8 विकासखण्ड से चयनित 50 कृषकों के लिए ‘‘फसलों में उन्नत खरपतवार प्रबंधन’’ विषय पर चार दिवसीय 3 से 6 अक्टूबर तक आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि डाॅ. जे.एस. मिश्र, निदेशक, डाॅ. पी.के. सिंह, प्रधान वैज्ञानिक एवं समन्वयक एवं डाॅ. चेतन सी. आर., वैज्ञानिक एवं सह-समन्वयक थे।

प्रशिक्षण के दौरान कृषकों को रबी एवं खरीफ फसलों के प्रमुख खरपतवारों की जानकारी एवं उनके प्रबंधन के तरीके, यांत्रिक प्रबंधन की विधियां, संरक्षित कृषि, मोटे अनाज में खरपतवार प्रबंधन, जैविक विधि द्वारा गाजर घास का प्रबंधन, जलीय खरपतवारों का प्रबंधन, जलवायु परिवर्तन का फसल एवं खरपतवारों पर प्रभाव, ड्रोन तकनीक, मोबाइल एप हर्बकैल इत्यादि पर विभिन्न वैज्ञानिकों/विशेषज्ञों द्वारा पावर पाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से व्याख्यान देकर एवं प्रैक्टिकल कराके कृषकों को प्रशिक्षित किया गया। इस दौरान कृषकों को निदेशालय प्रक्षेत्र, टेक्नोलॉजी पार्क, म्यूजियम, वर्मी कम्पोस्ट यूनिट, कृषि अभियांत्रिकी कार्यशाला, ओटीसी इत्यादि का भ्रमण कराकर परिचर्चा भी की गई। प्रशिक्षण के दौरान कृषकों के प्रश्नों का समाधान भी किया गया।

प्रशिक्षण का समापन प्रशिक्षणार्थियों को सर्टिफिकेट प्रदान कर किया गया। कृषकों के अलावा आत्मा परियोजना सतना के अधिकारी, निदेशालय के निदेशक सहित समस्त वैज्ञानिक एवं तकनीकी अधिकारी उपस्थित थे । कार्यक्रम का समन्वय एवं धन्यवाद प्रस्ताव डाॅ. पी.के. सिंह, प्रधान वैज्ञानिक एवं डॉ. चेतन सी.आर., वैज्ञानिक द्वारा किया गया।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें