Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

सभी एसडीएम टीम गठित कर खाद वितरण पर निगरानी रखें – कलेक्टर श्री मिश्रा

06 दिसम्बर 2022, धार: सभी एसडीएम टीम गठित कर खाद वितरण पर निगरानी रखें – कलेक्टर श्री मिश्रा – सभी एसडीएम अपने-अपने क्षेत्र में खाद वितरण पर टीम गठित कर निगरानी रखें और देखें कि कही भी कालाबाज़ारी ना हो। यह हम सभी की प्राथमिकता है कि जिले में किसी भी केंद्र पर ग्रामीणों की खाद के लिए लाइन ना में लगे। सभी एसडीएम रोजाना सुबह चेक करें। साथ ही ग्रामीणों से उन्हें उपलब्ध हो रही खाद के बारे में चर्चा करें। उक्त निर्देश कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में उपस्थित अधिकारियों को दिए।

बैठक में जिला पंचायत सीईओ के एल मीणा, एडीएम श्रृंगार श्रीवास्तव सहित जिला अधिकारी तथा समस्त एसडीएम वर्चुअली जुड़े थे। कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि कृषि विभाग, मार्कफैड विभाग तथा रेवेन्यू  विभाग की टीम बनाए और जिले में खाद की जहां-ज्यादा जरूरत हो वहां ध्यान देकर समस्याओं का निराकरण करें।

महत्वपूर्ण खबर: कपास मंडी रेट (30 नवम्बर 2022 के अनुसार)

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें