Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

जर्नल ऑफ एग्रीकल्चर इश्यूज की ऑनलाईन संपादकीय प्रबधंन प्रणाली का शुभारंभ  

20 अप्रैल 2022, रायपुर ।  जर्नल ऑफ एग्रीकल्चर इश्यूज की ऑनलाईन संपादकीय प्रबधंन प्रणाली का शुभारंभ – इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल ने आज यहां इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर द्वारा प्रकाशित रिसर्च जर्नल ‘‘जर्नल ऑफ एग्रीकल्चर इश्यूज’’ के ऑनलाईन संपादकीय प्रबधंन प्रणाली का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर नेशनल इन्फार्मेटिक्स सेंटर, नई दिल्ली के उप महानिदेशक एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी श्री संजय कपूर तथा नेशल इन्फार्मेटिक्स सेंटर छत्तीसगढ़ के राज्य समन्वयक एवं उप महानिदेशक श्री ए.के. होता भी मौजूद थे। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. जी.के. श्रीवास्तव, खाद्य प्रौद्योगिकी महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. एम.पी. त्रिपाठी, विश्वविद्यालय के एम.आई.एस. प्रभारी डॉ. रवि सक्सेना एवं जर्नल के संपादक मण्डल के सदस्य उपस्थित थे।

महत्वपूर्ण खबर: उदयपुर कृषि विश्व विद्यालय के विद्यार्थियों ने ‘ युवा संसद- 2022′ में अपना परचम लहराया

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile