Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

उदयपुर कृषि विश्व विद्यालय के विद्यार्थियों ने ‘ युवा संसद- 2022′ में अपना परचम लहराया

20 अप्रैल 2022, नई दिल्ली ।  उदयपुर  कृषि विश्व विद्यालय के विद्यार्थियों ने ‘ युवा संसद- 2022′ में अपना परचम लहराया – महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रोध्योगिकी विश्व विद्यालय, उदयपुर के विद्यार्थियों ने संसद भवन के प्राइड हाल में आयोजित हुए ‘ राष्ट्रीय पर्यावरण युवा संसद- 2022 ‘ में अपना परचम लहराया इस राष्ट्रीय पर्यावरण युवा संसद- 2022   में देश भर के 50,000 से भी अधिक छात्र-छात्राओं में से सिर्फ़ 135 विद्यार्थियों का चयन हुआ, जिनकी प्रतिस्पर्धा राष्ट्रीय स्तर पर  संसद भवन के प्राइड हाल में 16 अप्रैल को आयोजित की गयी । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला थे जिन्होंने देश के युवाओं को सकारात्मक विचारों को ध्यान में रखते हुए आगे बढ़ने की प्रेरणा दी| विशिष्ठ अतिथि कैबिनेट मंत्री श्री भूपेंद्र यादव ने भी पर्यावरण संसद मे भाग ले रहे युवाओं का उत्साहवर्धन किया । 

गौरतलब है  कि इस युवा संसद मे महाराणा प्रताप कृषि एवम् प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के 6 विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व  किया l  स्पीकर की भूमिका निभाते हुए सभा की अध्यक्षता सुश्री अमी शर्मा ने की, जल मंत्रालय का दायित्व जतिन जैन को मिला, दुर्गेश विपक्ष का हिस्सा बने और कर्तव्य नागोरी, ऋषब दोषी, जाग्रति गोयल भी इस युवा संसद मे भाग लिया |

एमपीयुऐटी  के माननीय कुलपति डॉ. नरेंद्र सिंह राठौड़ ने युवा संसद मे सम्मिलित सभी विद्यार्थियों को आशीर्वाद व बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह अवसर हमारे विश्वविद्यालय के लिए गर्व का है, इससे सभी विधार्थियो को आगे बढ़ कर देश के सुशासन   के लिये सशक्त आवाज एवं रचनात्मक विचार रखने की प्रेरणा मिलेगी l उन्होंने कहा कि एम पी यु ऐ टी प्रशासन अपने सभी विद्यार्थियों के सम्पूर्ण विकास के लिए अथक प्रयास करता है। माननीय लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला के साथ मंच पर बैठी अमी शर्मा ने पूर्व में भी राष्ट्रीय युवा संसद में संसद के सेन्ट्रल हॉल में राजस्थान का प्रतिनिधत्व कर विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया था| उन्होंने कहा कि कुलपति महोदय और विश्वविद्यालय प्रशासन अपने विद्यार्थियों को निरंतर प्रोत्साहित करते हैं इससे उन्हे आगे बढ़ कर सह शेक्षणिक गतिविधियों मे भाग लेने की प्रेरणा मिलती है l

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: केंद्रीय कृषि मंत्री एवं विस अध्यक्ष ने किया कृषि विज्ञान केंद्र की प्रदर्शनी का अवलोकन किया

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें