Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

नरवाई जलाने की शिकायत पर मौके पर कार्रवाई की गई

07 अप्रैल 2025, गुना: नरवाई जलाने की शिकायत पर मौके पर कार्रवाई की गई – कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल ने नरवाई/पराली जलाने पर सख्ती से रोक लगाये जाने के साथ ही प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किये गये हैं।

गत दिनों  बमोरी के ग्राम मोई में गेहूं की फसल की नरवाई जलाने की शिकायत प्राप्त हुईं। शिकायत मिलने पर कृषि, राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा मौके पर जाकर जांच की गई। स्थल निरीक्षण के दौरान पाया गया कि ग्राम मोई की सर्वे क्रमांक 23/4 रकबा 0.150 हेक्टेयर भूमि पर गेहूं की फसल की नरवाई खड़ी थी, जिसमें आग लगाई गई थी।मौके पर जाकर यह स्पष्ट हुआ कि कृषक मनजीत पुत्र मोहन प्रकाश किरार द्वारा मूंग की फसल बोने के उद्देश्य से नरवाई में आग लगाई गई थी। मौके पर मौजूद टीम के समक्ष कृषक ने स्वयं नरवाई जलाने की बात स्वीकार की। इस पर कृषि, राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त उपस्थिति में पंचनामा तैयार कर प्रकरण बनकर अग्रेषित कर दिया गया है। इस कार्रवाई में नायब तहसीलदार, हल्का पटवारी, कृषि विकास अधिकारी एवं पुलिस बल मौके पर उपस्थित  थे ।

जिला प्रशासन द्वारा लगातार अपील की जा रही है कि किसान नरवाई/पराली न जलाएं, क्योंकि इससे पर्यावरण एवं स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव पड़ता है। भविष्य में भी ऐसी शिकायत प्राप्त होने पर संबंधित कृषकों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com