Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मानव सेवा संस्थान द्वारा कृषक प्रशिक्षण आयोजित

19 सितम्बर 2022, इंदौर: मानव सेवा संस्थान द्वारा कृषक प्रशिक्षण आयोजित – मानव सेवा संस्थान, भोपाल द्वारा गत दिनों ग्राम पटकुई जिला सागर में कृषक प्रशिक्षण आयोजित किया गया। जिसमें श्री महेंद्र मोहन भट्ट , उप संचालक, (उद्यान ) द्वारा सागर ने जैविक खेती,लघु उद्योग स्थापन और उद्यानिकी विभाग से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई।

श्री भट्ट ने जैविक खेती के तहत जैविक क्लब का गठनएवं प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उन्नयन योजना के तहत स्थापित किए जाने वाले लघु उद्योगों जैसे दाल मिल, आटा मिल,दूध उत्पादक ,मसाला, लहसुन,अदरक ,हल्दी की प्रसंस्करण इकाइयां स्थापित करने की जानकारी दी गई। जिसमें बैंक ऋण के आधार पर कुल लागत का 35 % अधिकतम 10 लाख रुपए की अनुदान सहायता दी जा सकती है।

उप संचालक, उद्यानिकी ने कहा कि उद्यानिकी विभाग से जुड़कर किसान अपनी आमदनी में वृद्धि कर सकते हैं। भूमि की उर्वरा शक्ति बढ़ाने के लिए वर्मी कम्पोस्ट का निर्माण किसान स्वयं कर जैविक खेती कर सकते हैं। आपने उद्यानिकी विभाग की योजनाओं का लाभ लेने के लिए पंजीयन से लेकर शासन द्वारा उपलब्ध सुविधाओं की भी जानकारी दी गई। इस मौके पर कृषि वैज्ञानिक डॉ एसके यादव,कृषि विभाग से श्री श्रीवास्तव,,श्री डीके नामदेव,श्री आरडी चौबे एवं मानव सेवा संस्थान ,भोपाल/सागर के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: मध्य प्रदेश में सब्सिडी पर कृषि यंत्र खरीदने के लिए 19 सितम्बर तक आवेदन दें

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )