Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

रायसेन में एक जिला-एक उत्पाद से किसानों की आय में हो रही वृद्धि

08 नवम्बर 2022, रायसेन: रायसेन में एक जिला-एक उत्पाद से किसानों की आय में हो रही वृद्धि – मध्यप्रदेश स्थापना दिवस समारोह के अंतर्गत रायसेन में आयोजित एक जिला-एक उत्पाद कार्यक्रम का सिलवानी विधायक श्री रामपाल सिंह तथा जिला पंचायत अध्यक्ष श्री यशवंत मीणा द्वारा शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर विधायक श्री सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री चौहान किसान के बेटे हैं, बहुत करीब से उन्होंने किसानों की समस्याओं को देखा है, समझा है। उन्होंने खेती के विकास और किसानों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं प्रारंभ की हैं, जिनका लाभ पाकर किसानों की आय में वृद्धि हुई है। एक जिला-एक उत्पाद भी प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण योजना है। विधायक श्री सिंह ने कहा कि जिले में एक जिला-एक उत्पाद में टमाटर और धान का चयन किया गया है। इन उत्पादों की प्रसंस्करण इकाई लगाने के लिए किसानों को बैंकों के माध्यम से ऋण भी उपलब्ध कराया जा रहा है।

जिला पंचायत अध्यक्ष श्री मीणा ने कहा कि यह सरकार किसान हितैषी सरकार है। किसानों के लिए अनेक योजनाओं के माध्यम से खेती में सुविधा प्रदान की जा रही है। किसान भाई भी आगे आकर इन योजनाओं का लाभ लें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के तहत वार्ड और ग्राम स्तर पर शिविर लगाकर लोगों को योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही आवेदन भी लिए गए हैं। इन आवेदनों पर नियमानुसार कार्यवाही कर पात्रतानुसार लाभ देने की कार्यवाही की जा रही है।

कार्यक्रम में कलेक्टर श्री अरविंद दुबे ने कहा कि एक जिला-एक उत्पाद योजना के तहत जिले के लिए टमाटर और धान का चयन किया गया है। जिले का टमाटर प्रदेश के अन्य जिलों के साथ ही अनेक प्रदेशों में भेजा जाता है। इसके अलावा यहां उत्पादित होने वाली पूसा बासमती धान भी अनेक प्रदेशों के साथ ही विदेश भी भेजी जाती है। इन उत्पादों की प्रसंस्करण इकाईयां स्थापित करने के लिए बैंकों के माध्यम से हितग्राहियों को ऋण उपलब्ध कराया गया है।  

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

कार्यक्रम में उद्यानिकी विभाग के सहायक संचालक श्री एनएस तोमर द्वारा एक जिला-एक उत्पाद योजना का जिले में क्रियान्वयन तथा चयनित उत्पाद टमाटर और धान के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ मुकुल कुमार द्वारा उपस्थित लोगों को जिले में टमाटर की खेती, उसकी उन्नत किस्मों, रोगों से बचाव आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कृषि वैज्ञानिक डॉ स्वप्निल दुबे द्वारा किसानों को धान की उन्नत किस्मों, रोगों से बचाव के साथ ही खेती की उन्नत तकनीकों के बारे में अवगत कराया गया।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

महत्वपूर्ण खबर:  सरसों मंडी रेट (05 नवम्बर 2022 के अनुसार)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )