Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

नैनपुर में किसानों के गेहूं का निरीक्षण, सैंपल जांच के लिए भेजे जाएंगे

13 अप्रैल 2026, मंडला: नैनपुर में किसानों के गेहूं का निरीक्षण, सैंपल जांच के लिए भेजे जाएंगे – उपार्जन वर्ष 2026-27 के तहत बुधवार को नैनपुर क्षेत्र में किसानों के गेहूं का निरीक्षण किया गया। यह निरीक्षण जिला प्रबंधक नागरिक आपूर्ति निगम एवं शाखा प्रबंधक वेयरहाउसिंग नैनपुर द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

निरीक्षण के दौरान किसानों के गेहूं के सैंपल लिए गए। अधिकारियों ने बताया कि कुछ किसानों का गेहूं हाल ही में हुई वर्षा के कारण चमक विहीन पाया गया है। ऐसे मामलों में गुणवत्ता की पुष्टि के लिए सैंपल एकत्रित किए गए हैं।

प्राप्त सैंपलों को चमक विहीन छूट के लिए मुख्यालय भोपाल एवं एफसीआई को भेजा जाएगा, ताकि किसानों को उचित समर्थन मूल्य पर गेहूं विक्रय में किसी प्रकार की परेशानी न हो। अधिकारियों ने किसानों को सलाह दी कि वे अपने गेहूं को सुरक्षित एवं सूखे स्थान पर रखें, जिससे गुणवत्ता बनी रहे और उपार्जन प्रक्रिया में किसी प्रकार की बाधा न आए।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें