Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

छत्तीसगढ़ में युवाओं को दिया जा रहा उद्यमिता विकास प्रशिक्षण

25 मार्च 2023, अम्बिकापुर । छत्तीसगढ़ में युवाओं को दिया जा रहा उद्यमिता विकास प्रशिक्षण – उद्यमिता विकास कार्यक्रम के तहत गुरुवार को लाईवलीहुड कॉलेज में 15 दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में 110 युवाओं को अपने व्यवसाय, व्यापार, उद्योग को सफलतापूर्वक संचालन करने का हुनर सिखाकर प्रभावी संचार कौशल, विपणन प्रबंधन, मार्केट सर्वे, समय प्रबंधन इत्यादि के बारे में विस्तार से प्रशिक्षित किया जाएगा।

जिला आबकारी अधिकारी श्री नवनीत तिवारी, जिला रोजगार अधिकारी श्री ललित पटेल, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्री बसंत मिंज, जिला श्रम पदाधिकारी श्री नितेश विश्वकर्मा, जन शिक्षण संस्थान के निदेशक एम सिद्दीकी, नेस वर्ल्ड की स्टेट कोऑर्डिनेटर दीपिका शर्मा के द्वारा युवाओं को उद्यम स्थापित करने हेतु जरूरी मार्गदर्शन दिए।

उद्यमिता विकास कार्यक्रम का उद्देश्य क्रियान्वयन एजेंसियों को वित्त, उत्पादन, विपणन, कराधान, उद्यम प्रबंधन, बैंकिंग औपचारिकताएं, बहीखाता पद्धति आदि जैसे विभिन्न प्रबंधकीय और परिचालन कार्यों से संबंधित अभिविन्यास और जागरूकता प्रदान करना है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

इस अवसर पर लाइवलीहुड कॉलेज के प्राचार्य श्री गिरीश गुप्ता, एपीओसी अकरम खान, एमटी रेनू पांडे, राहुल गुप्ता, चमकीला मानिकपुरी, बालेश्वर यादव उपस्थित रहे।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

महत्वपूर्ण खबर: देश का दूसरा मिलेट कैफे छत्तीसगढ़ के कोरबा में हुआ शुरू