Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

छत्तीसगढ़: अवैध धान खरीद बिक्री में संलिप्तता पर होगी कड़ी कार्रवाई – कलेक्टर

18 जनवरी 2023,  सूरजपुर । छत्तीसगढ़: अवैध धान खरीद बिक्री में संलिप्तता पर होगी कड़ी कार्रवाई – कलेक्टर – कलेक्टर सुश्री इफ्फत आरा ने समिति प्रबंधक एवं नोडल अधिकारियों की संयुक्त समीक्षा बैठक ली।  जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी कार्य को निर्विघ्न एवं सफलतापूर्वक सम्पन्न करने हेतु आवश्यक निर्देश देते हुए जिले के समस्त 52 खरीदी केन्द्रों के समिति प्रबंधकों से समितिवार पंजीकृत किसानों की संख्या, धान बेच चुके किसानों की संख्या, कटे हुए टोकन की संख्या, रकबा समर्पण की स्थिति, धान उठाव की स्थिति तथा धान खरीदी की अंतिम तिथि तक तैयारी की जानकारी ली। 

उन्होंने सभी नोडल अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि जिले टोकन का सत्यापन यथाशीघ्र करें तथा रकबा समर्पण की जानकारी अविलम्ब कार्यालय में प्रस्तुत करें। उन्होंने कहा कि किसी भी स्थिति में कोचियों एवं अवैध धान की खरीदी न हो। इसके लिए उन्होंने अधिकारियों को पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को धान खरीदी के कार्य को त्रुटि रहित ढंग से सम्पन्न करने के निर्देश देते हुए कहा कि इस कार्य में लापरवाही या किसी प्रकार की त्रुटि बिल्कुल भी क्षम्य नहीं होगा।

उन्होंने सभी समिति प्रबंधको को आगाह किया है कि किसी भी समिति में यदि 95 प्रतिशत से अधिक की खरीदी होती है तो उसकी गहन जांच करायी जाऐगी। साथ ही दोषियों एवं अवैध धान खरीदी बिक्री में जिसकी भी संलिप्तता होगी उन पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी।    बैठक में जिला समस्त एडीएम, तहसीलदार, खाद्य अधिकारी, उप पंजीयक सहकारी संस्थाएँ, जिला विपणन अधिकारी सहित समिति प्रबंधक एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: गेहूं की फसल को चूहों से बचाने के उपाय बतायें

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें