Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

पशुपालन विभाग का एक दिवसीय मास्टर ट्रेनर प्रशिक्षण सम्पन्न

24 दिसम्बर 2022, खंडवा: पशुपालन विभाग का एक दिवसीय मास्टर ट्रेनर प्रशिक्षण सम्पन्न – नीति आयोग आकांक्षी जिला परियोजना के तहत आईटीसी मिशन सुनहरा कल एवं सीपा संस्था द्वारा  खंडवा में एक दिवसीय मास्टर ट्रेनर प्रशिक्षण अतिरिक्त उपसंचालक पशुपालन विभाग की अध्यक्षता  में सम्पन्न हुआ।

प्रशिक्षण  में  जिले के सभी पशु चिकित्सा विस्तार अधिकारी, पशु चिकित्सा सहायक, शलयज्ञ अधिकारी एवं सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारियों को पशुपालन संबंधित पशु टीकाकरण, कृत्रिम गर्भाधान, नस्ल सुधार, पशु प्रबंधन समेत पशु रोग एवं निदान पर प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण मे मुख्य प्रशिक्षक डॉ. दानवीर यादव सहायक प्राध्यापक एलपीएम विभाग महाविद्यालय महू द्वारा सभी अधिकारियों को प्रशिक्षित किया गया। कार्यक्रम मे अतिरिक्त उपसंचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग डॉ. ए .के. पटेरिया समेत 16 मास्टर ट्रेनर व आई.टी.सी. मिशन सुनहरा कल सीपा संस्था से प्रोजेक्ट कॉर्डिनेटर रुचि भट्ट, कृषि विशेषज्ञ श्री शैलेंद्र सिंह जादौन, राहुल पाटीदार, नरेन्द्र चौधरी उपस्थित थे।  

महत्वपूर्ण खबर: जानिए क्या है रबी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में वृद्धि; गेहूं का MSP अब 2125 ₹ प्रति क्विंटल

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें