राज्य कृषि समाचार (State News)

धनिया उत्‍पादन से जुडे़ हुए किसानों को दिया गया प्रशिक्षण

30 दिसम्बर 2022, गुना: धनिया उत्‍पादन से जुडे़ हुए किसानों को दिया गया प्रशिक्षण – स्पाइस बोर्ड के प्रादेशिक कार्यालय गुना एवं कृषि विज्ञान केन्द्र आरोन ने संयुक्त रूप से धनिया उत्पादक किसानों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया। कृषि वैज्ञानिक डा० भूषण लाल प्रजापति ने उपस्थित कृषकों एवं उपस्थित सभी पदाधिकारियों का स्वागत किया। स्पाइस बोर्ड से पधारे श्री आशीष जैसवाल ने स्पाइस बोर्ड के उद्देश्य को किसानों के समक्ष प्रस्तुत किया। वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉक्टर अखिलेश श्रीवास्तव डॉक्टर अखिलेश श्रीवास्तव ने किसानों को नवीन कृषि तकनीकियों का प्रयोग कर लाभ लेने का आग्रह किया। उन्होंने कृषि विज्ञान केंद्र की गतिविधियों एवं स्पाइस बोर्ड के महत्व को किसानों के समक्ष प्रस्तुत किया।

स्पाइस बोर्ड से पधारे श्री भारत गुडडे ने धनिया के गुणवत्तापूर्ण उत्पादन के लिए किसानों को महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया की अगर धनिया से अधिक लाभ देना हो तो उसकी गुणवत्ता को ध्यान में रखना अति आवश्यक है। गुणवत्तापूर्ण धनिया की बाजार में अधिक कीमत मिलने से किसान अधिक लाभ कमा सकता है। इसके पश्चात कृषि वैज्ञानिक कृषि वैज्ञानिक डॉ० बीएल प्रजापति ने धनिया के गुणवत्तापूर्ण उत्पादन हेतु प्राकृतिक खेती के महत्व पर चर्चा की। उन्होंने प्राकृतिक खेती को अपनाकर प्राकृतिक संसाधनों का उपयोग कर धनिया के गुणवत्तापूर्ण उत्पादन लेने पर जोर दिया। पशुओं से प्राप्त गोबर एवं गोमूत्र का संग्रहण कर उनका अपनी खेती में इस्तेमाल कर उसका लाभ लेने हेतु किसानों से आग्रह किया।

इस कार्यक्रम में मौसम वैज्ञानिक श्री रवि कांत चंद्रवंशी ने धनिया फसल में मौसम के प्रभाव पर चर्चा करते हुए बताया कि पाला पड़ने पर धनिया फसल को कैसे सुरक्षित रखा जा सकता है। इस कार्यक्रम में किसानों ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने धनिया के अधिक उत्पादन लेने एवं उसकी गुणवत्ता में सुधार के लिए विस्तार से चर्चा की। थ्रेशर व ग्रेडर की सब्सिडी की जानकारी दी। कार्यक्रम में बडी संख्‍या में किसान उपस्थित रहे।

महत्वपूर्ण खबर: कपास मंडी रेट (28 दिसम्बर 2022 के अनुसार)

Advertisement
Advertisement

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

Advertisement
Advertisement
Advertisements
Advertisement
Advertisement