Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मंदसौर के जिला सहकारी बैंक ने 3.90 करोड़ का लाभ कमाया

03 अक्टूबर 2023, मंदसौर: मंदसौर के जिला सहकारी बैंक ने 3.90 करोड़ का लाभ कमाया – जिला सहकारी केंद्रीय बैंक, मंदसौर की 105 वीं वार्षिक साधारण सभा कलेक्टर एवं बैंक प्रशासक श्री दिलीप कुमार यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस अवसर पर मंदसौर एवं नीमच जिले के 172 प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्थाओं, दोनों जिलों की मार्केटिंग सोसायटी एवं अन्य प्रकार की सहकारी समितियों के प्रशासक प्रतिनिधि उपस्थित थे।

कलेक्टर एवं बैंक प्रशासक श्री दिलीप कुमार यादव द्वारा बैंक की प्रगति एवं अमानतों, निधियां, अंश पूंजी, ऋण वितरण आदि में वृद्धि तथा वर्ष 2022-23 में हुए शुद्ध लाभ 390.50 लाख रुपये का उल्लेख किया एवं आगामी समय में बैंक से सम्बद्ध पेक्स संस्थाओं के कम्प्यूटरीकरण एवं अन्य कार्यों का उल्लेख किया। बैंक अमानतदारों एवं कृषकों का सम्मान एक अच्छी परंपरा है। राष्ट्रीय पर्व 15 अगस्त एवं 26 जनवरी पर भी बैंक द्वारा अमानतदारों एवं कृषकों को सम्मानित किया जाएगा ।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile