Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

वित्त पोषण नहीं करने के लिए यूनियन बैंक शाखा को बंद कराने का प्रस्ताव

प्रशासन को कठोर कार्यवाही करने हेतु विवश ना करें बैंक

29 दिसंबर 2021, विदिशा । वित्त पोषण नहीं करने के लिए यूनियन बैंक शाखा को बंद कराने का प्रस्ताव – कलेक्टर श्री उमाशंकर भार्गव की अध्यक्षता में सोमवार को विशेष डीएलसीसी की बैठक आयोजित की गई थी। जिसमें सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि हितग्राहीमूलक योजनाओं के प्रकरणों में स्वीकृति उपरांत संबंधित बैंक शाखा के द्वारा वित्त पोषण की कार्यवाही नही की जाती है तो उन बैंको के वरिष्ठ कार्यालय को अवगत कराते हुए शासकीय योजनाओं के प्रति बैंक की रवैये से अवगत कराया जाए।

इसी प्रकार सिरोंज तहसील में संचालित यूनियन बैंक के द्वारा गतवर्ष के स्वीकृत 58 प्रकरणों में तथा इस वर्ष के पांच प्रकरणों में अब तक वित्त पोषण की कार्यवाही हितग्राहियों को नही करने तथा हितग्राहियों को बैंक में बार-बार बुलाए जाने के बावजूद योजनाओं के क्रियान्वयन लक्ष्यपूर्ति में प्रत्यक्ष रूप से असहयोग पर यूनियन  बैंक की सिरोंज शाखा को बंद कराने का प्रस्ताव पारित किया गया है जिससे उनके वरिष्ठ कार्यालय को भी अवगत  कराते हुए अन्य बैंक की शाखा की सेवाएं शीघ्र शुरू कराने का निर्णय लिया गया है।

कलेक्टर श्री भार्गव ने समस्त बैंकर्स प्रतिनिधियों से स्पष्ट सचेत करते हुए कहा कि बैंक के द्वारा हितग्राही प्रकरणों में स्वीकृति देने के उपरांत वित्त पोषण नही करना अमानवीय, असंवेदनशीलता का प्रतीक है। अतः बैंकर्स शाखा की साख में वृद्धि के लिए ऐसी कार्यप्रणाली कदापि ना अपनाएं। उन्होंने कहा कि महिला स्व-सहायता समूहों की स्थिति में सुधार लाने के लिए शासन प्रशासन कृत संकल्पित है इस कार्य में बैंक का रोडा जिले में स्वीकार नही किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि ऐसी बैंक शाखाए जिनके द्वारा हितग्राहीमूलक योजनाओं में रूचि प्रदर्शित नही की जाएगी उन बैंको की कार्यप्रणाली से रिजर्व बैंक को भी अवगत कराया जाएगा।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

कलेक्टर श्री भार्गव ने सभी बैंको के प्रतिनिधियों से कहा कि प्रशासन को कठोर कार्यवाही करने हेतु विवश ना करें। वित्तीय वर्ष समाप्ति के शेष दो माह के पूर्व जिन प्रकरणों में स्वीकृति प्रदाय की गई है उनमें शत प्रतिशत वित्त फायनेंस कराया जाना सुनिश्चित करें। उक्त बैठक में जिला पंचायत सीईओ डॉ योगेश भरसट के अलावा विभिन्न विभागो के अधिकारी, लीड बैंक आफीसर श्री चन्द्रशेखर के अलावा विभिन्न बैको के शाखा प्रबंधक मौजूद रहें।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें