देपालपुर: चंबल नदी प्रदूषण मामले में प्रशासन सक्रिय
03 अगस्त 2026, (शैलेष ठाकुर, कृषक जगत, देपालपुर): देपालपुर: चंबल नदी प्रदूषण मामले में प्रशासन सक्रिय – ग्राम सगड़ोद में चंबल नदी का पानी दूषित होने और मछलियों की मौत की शिकायत पर प्रशासन की संयुक्त टीम गांव पहुंची। ग्रामीणों एवं कांग्रेस नेता श्री मोती सिंह पटेल ने आशंका जताई कि आसपास के औद्योगिक क्षेत्र से छोड़े गए पानी के कारण नदी प्रदूषित हुई है, जिसकी जांच की जाए।
तहसीलदार श्री नागेंद्र सिंह त्रिपाठी , पीएचई विभाग के एसडीओ श्री सतीश वर्मा एवं श्री नवीन पथरी, मत्स्य पालन विभाग के सहायक अधिकारी ने नदी का निरीक्षण कर पानी और मृत मछलियों के नमूने लिए।
श्री मोती सिंह पटेल ने दोषी कंपनियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि कार्रवाई नहीं होने पर कांग्रेस आंदोलन करेगी। ग्रामीणों ने भी चंबल नदी को प्रदूषण मुक्त कराने की मांग की है। जांच रिपोर्ट के आधार पर प्रशासन की अगली कार्रवाई तय होगी। इस मौके पर श्री विनोद मकवाना, श्री नरेंद्र मकवाना एवं श्री ओम मकवाना एवं कुछ ग्रामीण जन उपस्थित थे ।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

