Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्योग उन्नयन योजना के हितग्राही लाभान्वित

08 सितम्बर 2023, रतलाम: प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्योग उन्नयन योजना के हितग्राही लाभान्वित – आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश निर्माण में एक जिला एक उत्पाद चयनित फसल लहसुन एवं अन्य खाद्य उत्पाद आधारित सूक्ष्म खाद्य उद्योग इकाई स्थापना हेतु प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्योग उन्नयन योजना के  60 हितग्राहियों को करीब  7 करोड़  50 लाख रुपए से अधिक राशि का ऋण स्वीकृत किया गया।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्योग उन्नयन योजना अन्तर्गत लागत का 35 प्रतिशत अनुदान प्रोत्साहन व्यक्तिगत इकाइयों हेतु अधिकतम 10 लाख रुपए एवं समूह आधारित सूक्ष्म उद्योग इकाई स्थापना हेतु परियोजना लागत का 35 प्रतिशत अनुदान पर नवीन उद्योगों की स्थापना, पूर्व में स्थापित उद्योगों के विस्तार एवं उन्नयन पर बैंक ऋण के माध्यम से 10 प्रतिशत हितग्राही लाभांश के आधार पर लाभान्वित किए जाने का प्रावधान किया गया है।

उपसंचालक ,उद्यान ने बताया कि जिले में योजना प्रारम्भ से आज दिनांक तक विभिन्न बैंकों को कुल 274 आवेदन प्रेषित किए गए हैं ,जिसमें से 60 हितग्राहियों को तकरीबन 7 करोड़  50 लाख रुपए से अधिक राशि की ऋण स्वीकृति लहसुन आधारित प्रसंस्कृत इकाई एवं अन्य उत्पाद नमकीन, चिप्स, अचार, पापड़ , मसाला पावडर, तेल, दाल मिल, दूध, मावा, खोवा, पनीर, चाकलेट, सोया  बड़ी , पशु आहार आधारित इत्यादि इकाइयां  स्थापित की जा रही है, जिसमें 25 हितग्राहियों को करीब  3 करोड 93 लाख 663 रुपए राशि वितरित की जाकर 14  हितग्राहियों द्वारा नवीन सूक्ष्म इकाइयों की स्थापना कर उत्पाद का विक्रय किया जा रहा है। शेष  इकाइयों की स्थापना हेतु सतत कार्यवाही जिला प्रशासन के निर्देशन में की जा रही है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें