Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

देश के कृषि विकास में महिलाओं का जबरदस्त योगदान

15 मार्च 2021, जबलपुर ।  देश के कृषि विकास में महिलाओं का जबरदस्त योगदान – जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय स्थित कृषि विज्ञान केन्द्र में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि श्रीमती अल्का गर्ग ग्रामीण अध्यक्ष तथा कार्यक्रम की अध्यक्ष संचालक विस्तार सेवायें डॉ. (श्रीमती) ओम गुप्ता ने कहा कि देश के कृषि विकास में नारीशक्ति का अतुलनीय योगदान है। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि निदेशक अटारी डॉ. एस.आर.के. सिंह तथा संयुक्त संचालक प्रसार डॉ. डी.पी. शर्मा ने ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की।

कृषि विज्ञान केन्द्र की वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. (श्रीमती) रश्मि शुक्ला ने जिले की महिलाओं को कृषि एवं उद्यम को बढ़ावा देकर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की बात कही। कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक डॉ. डी.के. सिंह, डॉ. ए.के. सिंह, डॉ. यतिराज खरे, डॉ. अक्षता तोमर, डॉ. नितिन सिंघई, डॉ. प्रमोद शर्मा, डॉ. पूजा चतुर्वेदी, श्रीमती जी.जी. ऐनी सहित सभी का महात्वपूर्ण योगदान रहा।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile