Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

बुरहानपुर जिले में कृषक वैज्ञानिक परिचर्चा आयोजित

14 जनवरी 2023, बुरहानपुर: बुरहानपुर जिले में कृषक वैज्ञानिक परिचर्चा आयोजित – कृषि विज्ञान केन्द्र , बुरहानपुर द्वारा ग्राम ढाबा में कृषक वैज्ञानिक परिचर्चा का आयोजन किया गया। केंद्र के प्रमुख डॉ. संदीप कुमार सिंह ने कृषि विज्ञान केंद्र की विभिन्न गतिविधियों को प्रस्तुत किया। श्री सिंह ने कहा कि, कृषकगण अपने खेतों पर विभिन्न फसलों के साथ-साथ पशुपालन तथा अन्य कृषि आधारित उद्योग संबंधी कार्य भी कर सकते हैं ।

 उपसंचालक कृषि श्री मनोहर सिंह देवके ने कृषि विभाग की योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। परिचर्चा में जैविक कृषि के महत्व को बताते हुए जनजागरूक किया गया। कार्यक्रम में श्री प्रदीप जाधव, श्री गोकुल पाटिल, श्रीमती मीराबाई, सहायक संचालक कृषि श्री एस रावत, श्री विशाल पाटीदार, वैज्ञानिक श्री भूपेंद्र सिंह, श्री कार्तिकेय सिंह, श्रीमती मेघा विभूते तथा लगभग 150 से अधिक कृषकगण उपस्थित रहे। किसानों को मूर्गियों के चूजों का वितरण भी किया गया।

महत्वपूर्ण खबर: धान (बासमती) मंडी रेट (13 जनवरी 2023 के अनुसार)

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें