Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

बालाघाट: आवासीय ग्रामीण युवा कौशल प्रशिक्षण के लिए आवेदन आमंत्रित

03 अगस्त 2026, बालाघाट: बालाघाट: आवासीय ग्रामीण युवा कौशल प्रशिक्षण के लिए आवेदन आमंत्रित – सब मिशन ऑन एग्रीकल्चरल एक्सटेंशन (SMAE) अंतर्गत संचालित आत्मा (ATMA) योजना के तहत जिले के ग्रामीण युवाओं को कृषि आधारित स्वरोजगार एवं कौशल विकास से जोड़ने के उद्देश्य से 25 दिवसीय आवासीय ग्रामीण युवा कौशल प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा। प्रशिक्षण के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।यह प्रशिक्षण कृषि विस्तार एवं प्रशिक्षण केन्द्र, मुरझड़ (वारासिवनी) में आयोजित होगा।

प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को आधुनिक कृषि तकनीकों के साथ-साथ कृषि एवं कृषि आधारित विभिन्न उद्यमों की व्यावहारिक एवं तकनीकी जानकारी विशेषज्ञों द्वारा प्रदान की जाएगी। प्रशिक्षण में उन्नत बीज उत्पादन तकनीक, वर्मीकम्पोस्ट निर्माण, जैविक खेती, मशरूम उत्पादन, नर्सरी प्रबंधन, कस्टम हायरिंग सेंटर का संचालन, डेयरी प्रबंधन, बकरी पालन, मुर्गी पालन तथा कृषि एवं कृषि आधारित अन्य स्वरोजगार गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

कृषि विभाग ने बताया है कि जिले के इच्छुक ग्रामीण युवा, कृषक, कृषि उद्यमी तथा कृषि क्षेत्र में स्वरोजगार स्थापित करने के इच्छुक अभ्यर्थी इस प्रशिक्षण में भाग लेने के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्राप्त करने एवं जमा करने के लिए संबंधित विकासखंड के विकासखंड तकनीकी प्रबंधक (बी.टी.एम.), आत्मा कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।

कृषि विभाग ने जिले के अधिक से अधिक ग्रामीण युवाओं से इस प्रशिक्षण का लाभ उठाने की अपील करते हुए कहा है कि यह कार्यक्रम युवाओं को आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ने, कृषि आधारित उद्यमों की जानकारी देने तथा स्वरोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। इससे ग्रामीण युवाओं को आत्मनिर्भर बनने और कृषि क्षेत्र में नवीन संभावनाओं का लाभ उठाने का अवसर मिलेगा।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture