Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

लहसुन फसल के प्रसंस्करण से अरुण को हो रहा लाखों का मुनाफा

11 जनवरी 2023, धार: लहसुन फसल के प्रसंस्करण से अरुण को हो रहा लाखों का मुनाफा – खेती को सर्वोत्तम व्यवसाय कहा गया है। कृषि क्षेत्र में आज भी करोड़ो लोगों को रोजगार देने की सामर्थ्य है। वर्तमान में जहाँ कृषकों को लहसुन फसल का उचित दाम नहीं रहा है, वही दूसरी ओर धरमपुरी तहसील के ग्राम बगडीपुरा के कृषक श्री अरुण पाटीदार द्वारा लहसुन का प्रसंस्करण कर लाखों का मुनाफा कमाया जा रहा है।

कृषक श्री पाटीदार ने अपने यहाँ स्थापित प्रसंस्करण इकाई में लहसुन का प्रसंस्करण कर लहसुन की छिलाई /पॅकिंग व लहसुन पाउडर प्रतिदिन प्रसंस्कृत कर खरगोन जिले के ग्राम निमरानी में स्थापित इंडस मेगा फुट पार्क में विक्रय किया जा रहा है। साथ ही स्थानीय बाज़ार व होटल में प्रतिदिन 50 किलोग्राम प्रसंस्कृत लहसुन का विक्रय किया जा रहा है।

कृषक श्री पाटीदार द्वारा 7100 रूपए का प्रतिदिन प्रसंस्कृत लहसुन का विक्रय कर माह में एक लाख 52 हजार रूपये का लाभ प्राप्त कर लहसुन उत्पादक कृषकों के लिये उत्तम उदाहरण प्रस्तुत किया है। इन्होंने 700 रूपये क्विंटल की लहसुन को 4500 रूपए में विक्रय कर यह साबित कर दिया है कि जब बाजार में फसल का उचित दाम न हो तब उक्त फसल का प्रसंस्करण कर मुनाफा कमाया जा सकता है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: धान (बासमती) मंडी रेट (10 जनवरी 2023 के अनुसार)

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, टेलीग्राम )