Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

जवाहर लाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय में कृषि व्यवसाय प्रबंधन पर प्रशिक्षण

30 मार्च 2022, जबलपुर ।  जवाहर लाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय में कृषि व्यवसाय प्रबंधन पर प्रशिक्षण – जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय में ग्रामीण क्षेत्र में कृषि व्यवसाय प्रबंधन और अवसर विषय पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हुआ। इसमें किसानों को प्राकृतिक कृषि प्राकृतिक संसाधनों का उपयोग कर भूमि की उर्वराशक्ति को बनाये रखने एवं जैविक उत्पादों के उत्पादन की तकनीकों के विषय में बताया गया। किसानों को अपने उत्पादों से अधिक लाभ लेने हेतु उत्पादों की गुणवत्ता और बाजार के अनुरूप उनकी कैसी मार्केटिंग की जाय। इस पर भी किसानों को जानकारी प्रदान की गई।

विश्वविद्यालय एवं किसानों के प्रक्षेत्रों का भ्रमण भी कराया गया। जिसमें मुख्य रूप से जवाहर मॉडल (कम लागत में अधिक आय) जैव उर्वरक उत्पादन इकाई, जैविक कीटनाशक उत्पादन इकाई, श्री अंबिका पटेल के प्रक्षेत्र पर स्टीविया की खेती उसकी प्रोसेसिंग इकाई का भ्रमण किसानों द्वारा किया जहां पर उन्होंने स्टीविया से होने वाले लाभ और मेडिसनल खेती के महत्व के विषय में जाना। समापन कार्यक्रम के अध्यक्ष कुलपति डॉ. प्रदीप कुमार बिसेन ने अपने अध्यक्षीय भाषण में नई तकनीकों को अपनाने और जैविक कृषि की ओर बढऩे के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में अधिष्ठाता कृषि महाविद्यालय जबलपुर डॉ. शरद तिवारी, कृषि व्यवसाय प्रबंधन संस्थान के संचालक डॉ. एस.बी. नहातकर, कृषि अर्थशास्त्र विभाग विभागाध्यक्ष के डॉ. ए.के. सरावगी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अनुपमा वर्मा, सहायक प्राध्यापक द्वारा किया गया।  धन्यवाद ज्ञापन श्रीमती लक्ष्मी सिंह सहायक प्रबंधक द्वारा किया गया।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile