राज्य कृषि समाचार (State News)

ग्लोबल विकास ट्रस्ट ने प्रशिक्षण हेतु किसानों का दल पुणे रवाना किया

17 दिसम्बर 2022, बड़वानी: ग्लोबल विकास ट्रस्ट ने प्रशिक्षण हेतु किसानों का दल पुणे रवाना किया – बड़वानी, धार और खरगोन जिले से 50 किसानों का दल प्रशिक्षण हेतु पुणे हुआ रवाना। उद्यानिकी विभाग उपसंचालक श्री अजय सिंह चौहान , जिला किसान संघ उपाध्यक्ष श्री संतोष काग, जिला मीडिया प्रभारी श्री ओमप्रकाश काग और जिले के अन्य किसान उपस्थित रहे। उक्त प्रतिनिधियों ने हरी झंडी दिखाकर बस को पुणे के लिए रवाना किया। इस प्रशिक्षण यात्रा को लेकर किसानों में काफी उत्साह दिखा।

इस मौके पर उद्यानिकी विभाग के उप संचालक श्री अजय चौहान ने किसानों का उत्साहवर्धन और मार्गदर्शन करते हुए उन्होंने किसानों से इस तरह के आयोजन में शामिल होने और लाभ लेने और नई तकनीकों को सीख कर अपने खेतों में लागू करने के लिए कहा। भारतीय जिला किसान संघ से आए दोनों प्रतिनिधियों ने भी किसानों से बातचीत की और उनका उत्साहवर्धन किया। संस्था ग्लोबल विकास ट्रस्ट के परियोजना प्रबंधक श्री योगेन्द्र मिश्रा ने किसानों को सम्बोधित करते हुए कहा कि श्री मयंक गांधी और उनकी संस्था किसानों की आय वृद्धि के लिए सदैव हर संभव प्रयास करेगी। इस अवसर पर पुणे जा रहे किसानों और संस्था के प्रतिनिधियों द्वारा उपसंचालक और जिला किसान संघ के प्रतिनिधियों को फल भेंट कर सम्मानित किया गया।

उल्लेखनीय है कि उपरोक्त जिलों में समाजसेवी जलनायक मयंक गांधी जी की संस्था ग्लोबल विकास ट्रस्ट संस्था किसानों के हितार्थ निरंतर कार्यरत है। संस्था का मुख्य उद्देश्य किसानों को सस्ते दर पर उत्तम गुणवत्ता युक्त पौधे प्रदान कर किसानों की आय में सकारात्मक परिवर्तन लाना है। यह संस्था न सिर्फ जिले के किसानों को सस्ते दर पर अच्छी गुणवत्ता की पौध प्रदान कर रही है बल्कि समय-समय पर किसानों को कृषि विशेषज्ञों द्वारा तकनीकी प्रशिक्षण और उचित मार्गदर्शन भी प्रदान करती है। इसी कड़ी में संस्था द्वारा किसानों को पुणे में आयोजित कृषि प्रदर्शनी भ्रमण और राइज एंड शाइन बायोटेक नर्सरी में प्रशिक्षण के लिए ले जाया गया। जहां पर किसान दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेंगे।

महत्वपूर्ण खबर: कपास मंडी रेट (15 दिसम्बर 2022 के अनुसार)

Advertisement
Advertisement

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

Advertisement
Advertisement
Advertisements
Advertisement
Advertisement