Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

कृषि अवसंरचना निधि AIF योजना तथा एमपी फार्म गेट एप की कार्यशाला राजगढ़ में

17 जून 2023, भोपाल: कृषि अवसंरचना निधि AIF योजना तथा एमपी फार्म गेट एप की कार्यशाला राजगढ़ में – गत 15 जून को मंडी बोर्ड भोपाल के वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में एमपी फार्म गेट एप तथा प्रदेश में भारत सरकार की योजना कृषि अवसंरचना निधि AIF की विशेषताओं का प्रचार-प्रसार करने जिला पंचायत सभागार राजगढ़ में कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यशाला में मंडी बोर्ड के अपर संचालक श्री चंद्रशेखर वशिष्ठ, राजगढ़ जिले के कलेक्टर श्री हर्ष दीक्षित उपस्थित रहे ।साथ ही राजगढ़ नगर के एस.डी.एम. श्री गुलाब सिंह बघेल, उप संचालक कृषि श्री हरीश मालवीय भी थे ।

देश में कृषि अधोसंरचना सुधार के क्रम में वित्तीय सहायता देने के उददेश्य से कृषि अवसंरचना निधि (AIF) योजना का संचालन किया जा रहा है। जिसमें एक लाख करोड़ रूपये का भारत सरकार द्वारा कोष सृजित किया गया है। योजना में बैंकों से ऋण लेने पर राशि रूपये दो करोड़ तक योजना स्वीकृत होने पर तीन प्रतिशत प्रति वर्ष की ब्याज की छूट हितग्राही को उपलब्ध कराई जा रही है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

कार्यशाला के द्वितीय चरण में अपने घर खलियान से अपनी कृषि उपज अपने दाम पर विक्रय करने की सुविधा, कृषि विक्रय में होने वाले खर्चों में कटौती, मंडी में होने वाली भीड़ से बचत आदि सुविधाओं के संबंध में एमपी फार्म गेट ऐप से संबंधित उपयोगिता किस तरह से उक्त ऐप को एंड्राइड मोबाइल पर गूगल प्ले स्टोर पर जाकर डाउनलोड किया जा सकता है तथा उक्त ऐप को किस तरह से इस्तेमाल किया जा सकता है‚ विषय पर विस्तार से प्रस्तुतीकरण किया गया। प्रस्तुतीकरण श्री योगेश नागले‚ सहायक संचालक मंडी बोर्ड तथा एन.आई.सी. के वरिष्ठ तकनीकी निदेशक श्री मुशर्रफ़ सुल्तान द्वारा किया गया।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

AIF पर डॉ पूजा सिंह द्वारा बताया गया कि इस योजना के तहत वेयरहाउस ,कोल्ड स्टोरेज,, आटा मिल, कस्टम हायरिंग सेंटर, मसाला उद्योग, बांस प्रोसेसिंग उद्योग इत्यादि में लाभ ले सकते हैं। AIF योजना में अभी तक राजगढ़ जिले में 152 आवेदनों में 117 करोड़ रूपये तथा प्रदेश में 5870 आवेदनों में 4448 करोड़ रूपये की राशि बैंको द्वारा स्वीकृत की जा चुकी है जिससे म.प्र. देश में प्रथम स्थान पर हैं।
कार्यशाला में मंडी बोर्ड के चीफ प्रोग्रामर श्री संदीप चौबे, सहायक संचालक श्री योगेश नागले, एन.आई.सी. के वरिष्ठ तकनीकी निदेशक श्री मुशर्रफ सुल्तान, सहायक संचालक AIF श्री गोविंद शर्मा, मंडी सचिव खुजनेर श्री राम प्रसाद राज तथा बड़ी संख्या में कृषि विभाग, उद्यानिकी, नाबार्ड‚ बैंक व मंडी समितियों के सचिव एवं कर्मचारी, मीडिया के साथी सहित किसान एवं व्यापारी प्रतिनिधि कार्यशाला में सम्मिलित हुए।
कार्यक्रम के अंत में कृषि उपज मंडी समिति खुजनेर के सचिव श्री राम प्रसाद राज द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )