राज्य कृषि समाचार (State News)

हल्की बारिश की संभावना

पाले से फसलों के बचाव के उपाय

13 जुलाई 2021, इंदौरहल्की बारिश की संभावना –  मध्य प्रदेश में मानसून अभी पूरी तरह सक्रिय नहीं हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में दक्षिण गुजरात और उससे लगे उत्तर पूर्वी अरब सागर के पास और बंगाल की खाड़ी में भी कम दबाव का क्षेत्र बना है। इस कारण पूरे राज्य में हल्की से मध्यम बारिश हो रही है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि जब कभी किसी क्षेत्र विशेष में गरज -चमक वाले बादल बनते हैं, तो छोटे हिस्से में बारिश होती है। एक दो दिन हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग द्वारा आज सुबह 8 :30  बजे समाप्त हुए 24 घंटों में हुई बारिश के आंकड़ों को देखें तो पश्चिमी मध्यप्रदेश के श्योपुर कलां के विजयपुर में 41 मिमी  और पूर्वी मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के सरई में सर्वाधिक 23.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई , जो हल्की बारिश ही है।  राज्य में हुई वर्षा के आंकड़े इस प्रकार है –

पश्चिमी मध्य प्रदेश – श्योपुर कलां (विजयपुर – 41, कराहल – 12, वीरपुर – 11),  भिंड (मऊ – 35, गोहद – 12, म्हगांव – 10, मिहौना – 4),  दतिया (सिटी – 25, सेवढ़ा – 18),  खण्डवा (सिटी – 28, खालवा – 25, न्यू हरसूद – 3, पुनासा – 2),  ग्वालियर (घाटीगांव – 19.8, डबरा – 18.2, सिटी – 0.7, भीतरवार – 0.5),  अलीराजपुर (कट्ठीवाड़ा – 14, सोंडवा – 10, जोबट – 1.2),  झाबुआ (थांदला – 15.2, पेटलावद – 7),  रतलाम (आलोट – 10),  धार  (बदनावर – 8.8, नालछा – 7.6, डही – 5, सिटी – 4.8),  शिवपुरी (खनियाधाना – 9, बदरवास – 6),  देवास(सोनकच्छ – 9),  इंदौर (महू – 8, सिटी – 0.5),  खरगोन (सनावद – 7, बड़वाह – 1),  बड़वानी (निवाली – 6.4),  सीहोर (इछावर – 6),  मंदसौर (कयामपुर – 4.3, सीतामऊ – 3.2, सुवासरा – 2, मल्हारगढ़ – 2, गरोठ – 0.8),  बैतूल (मुलताई – 3, आमला – 1),  शाजापुर (मो.बड़ोदिया – 2, सिटी – 1),  मुरैना  (सबलगढ़ – 2),  अशोकनगर (एंवरी केवीके  – 0.5),  गुना (ट्रेस )
 
पूर्वी मध्य प्रदेश– सिंगरौली (सरई – 23.4, माड़ा – 8.4),  उमरिया (मानपुर – 12.2, पाली – 0.2),  निवाड़ी (सिटी – 7,  पृथ्वीपुर – 5),  डिंडोरी(बजाग – 8, समनापुर – 2),  शहडोल (जयसिंहनगर – 6, जैतपुर – 1),  अनूपपुर (कोतमा – 5, बिजुरी – 5, पुष्पराजगढ़ – 1),  रीवा (जवा – 5, सिरमौर – 4),  छतरपुर (नौगांव – 5, राजनगर – 2.8, सिटी – 1.2),  टीकमगढ़ (पलेरा – 4, जतारा – 3, सिटी – 2, बल्देवगढ़ – 2),  जबलपुर (सिहोरा – 4.2, बरेला – 1),  सतना (नागौद – 1, जसो – 1, रघुराजनगर – 0.4),  छिंदवाड़ा (बिछुआ – 1.1),  बालाघाट (मलाजखंड – 1),ओरछा (17),  अमरकंटक (1.1) मिमी वर्षा दर्ज की गई। 
 
Advertisements