Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

एनएफएल का कृषक प्रशिक्षण एवं भ्रमण कार्यक्रम आयोजित 

18 मार्च 2023, रायपुर: एनएफएल का कृषक प्रशिक्षण एवं भ्रमण कार्यक्रम आयोजित – नेशनल फर्टिलाइजर लि. द्वारा दो  दिवसीय आवासीय कृषक प्रशिक्षण एवं भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन समेती, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय परिसर, रायपुर में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में धमतरी जिले के विभिन्न गांव से लगभग 42 किसान सम्मिलित हुए। कार्यक्रम  में एन.एफ.एल. राज्य प्रबंधक छत्तीसगढ़ श्री ओमपाल गुप्ता , प्रभारी क्षेत्रीय कार्यालय रायपुर श्री एस.के. भगत  एवं राज्य कृषि प्रबंधन विस्तार एवं प्रशिक्षण संस्थान (समेती) के कोर्स डायरेक्टर डॉ. प्रकाश शिंदे  उपस्थित थे । कार्यक्रम के दौरान कीट वैज्ञानिक डॉ चंद्रमणि साहू  ने किसानों को समन्वित कीट प्रबंधन के विषय में जानकारी दी, कृषि महाविद्यालय रायपुर के प्रोफेसर एवं वरिष्ठ सस्य वैज्ञानिक डॉ. सुनील अग्रवाल ने किसानों को एकीकृत पोषक तत्व प्रबंधन के विषय में जानकारी दी। पी.एन.बी. किसान प्रशिक्षण केंद्र के कृषि विशेषज्ञ श्री आर.बी. ओझा ने किसानों को मृदा परीक्षण की उपयोगिता, महत्व एवं मिट्टी का नमूना लेने की विधि बतलाई। जिला प्रभारी रायपुर श्री केपीएस किरार ने किसानों को मानसिक अवरोधों के विषय में जानकारी दी, जिनकी वजह से किसान नई तकनीक को नहीं अपना पाते हैं साथ ही इन अवरोधों को दूर करने के उपाय भी बताए। किसानों को कृषि संग्रहालय, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस(संरक्षित खेती), कृषि विश्वविद्यालय के अनुसंधान प्रक्षेत्र एवं पीएनबी किसान ट्रेनिंग सेंटर का भ्रमण भी कराया गया। कार्यक्रम में  प्रश्नोत्तरी के आधार पर किसानों को बेंटोनाइट सल्फर एवं पीएसबी कल्चर का वितरण किया गया एवं सभी किसानों को नींबू के ग्राफ्टेड पौधे प्रदान किए गए।

महत्वपूर्ण खबर: गेहूँ मंडी रेट (17 मार्च 2023 के अनुसार) 

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile