Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्यप्रदेश के 15 जिलों में अति भारी वर्षा की चेतावनी

24 जुलाई 2024, इंदौर: मध्यप्रदेश के 15 जिलों में अति भारी वर्षा की चेतावनी – मौसम केंद्र, भोपाल से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान मध्यप्रदेश के उज्जैन संभाग के जिलों में कुछ स्थानों पर; चंबल संभाग के जिलों में अनेक स्थानों पर; भोपाल, इंदौर, नर्मदापुरम, ग्वालियर, रीवा, जबलपुर, शहडोल, सागर संभागों के जिलों में अधिकांश स्थानों पर वर्षा दर्ज़ की गई, एवं शेष सभी संभागों के जिलों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा।राज्य के कई जिलों में गरज -चमक के साथ तेज़ हवाएं चलीं। पूर्वी मप्र के कटनी जिले के ढीमरखेड़ा में सर्वाधिक 177. 2 मिमी वर्षा दर्ज़ की गई। 1 जून से 24 जुलाई 2024  तक राज्य में दीर्घावधि औसत के बराबर वर्षा हो चुकी है। पूर्वी मप्र में औसत से ५ % कम और पश्चिमी मप्र में औसत से 4 % अधिक वर्षा हो चुकी है।  

मानसून की स्थिति – वर्तमान में मानसून ट्रफ बीकानेर, सीकर, ग्वालियर , सीधी, डाल्टनगंज,कैनिंग से होकर दक्षिण-पूर्व की ओर उत्तर – पूर्व बंगाल की खाड़ी तक विस्तृत है। दो चक्रवातीय परिसंचरण उत्तरी गुजरात के ऊपर और झारखंड के ऊपर सक्रिय हैं। वहीं विरूपक हवाओं का क्षेत्र भी दक्षिण की ओर स्थित है। दक्षिण गुजरात से लेकर उत्तरी केरल तटों तक  मध्य समुद्र तल पर अपतटीय ट्रफ अवस्थित है ।

पूर्वानुमान – मौसम केंद्र के अनुसार बड़वानी, अलीराजपुर, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, दतिया, श्योपुरकलां, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया ,कटनी, जबलपुर, नरिसंहपुर, छतरपुर, निवाड़ी  जिलों में अधिकांश स्थानों पर  वज्रपात  / झंझावात के साथ अति भारी वर्षा (115.6 – 204.4  मि .मी.) की चेतावनी दी गई है। इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि विदिशा, रायसेन, सीहोर, नर्मदापुरम, बैतूल, झाबुआ, धार, नीमच, ग्वालियर, मुरैना, सीधी, सतना, डिंडोरी ,छिंदवाड़ा, सिवनी , मंडला, बालाघाट,  पन्ना , दमोह, सागर, टीकमगढ़, मैहर और पांढुर्ना जिलों में अनेक स्थानों पर वŧपात / झंझावात  के साथ  भारी  वर्षा  (64.5 – 115.5 मि .मी.) की संभावना जताई गई है। इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।  मध्यप्रदेश के अन्य जिलों में अधिकांश स्थानों पर  वर्षा  या गरज चमक के साथ  बौछारें पड़ने की संभावना है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com