Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

निर्भय त्यागी का इसरो में वैज्ञानिक पद पर चयन

26 दिसंबर 2024, (दिलीप दसौंधी, मंडलेश्वर): निर्भय त्यागी का इसरो में वैज्ञानिक पद पर चयन –  कृषि विज्ञान केंद्र खरगोन में पदस्थ डॉ. एस. के. त्यागी वैज्ञानिक (उद्यान विज्ञान) के पुत्र श्री निर्भय त्यागी का चयन भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (इसरो) में वैज्ञानिक के पद पर हुआ है। निर्भय त्यागी ने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ स्पेस साइंस एंड टेक्नोलॉजी, तिरुवनंतपुरम से बी.टेक. (इलेक्ट्रॉनिक एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग) से करने के बाद इन्होंने एमएस की डिग्री कैलिफोर्निया इंस्टीट्यूट  ऑफ टेक्नोलॉजी, अमेरिका से की है। इसके उपरांत इन्होंने अमेरिकन स्पेस एजेंसी नासा में तीन माह तक रिसर्च किया। वर्तमान में इनका चयन  स्पेस एप्लीकेशन सेंटर अहमदाबाद (इसरो) में वैज्ञानिक के पद पर हुआ है।

श्री निर्भय  त्यागी के चयन पर राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय, ग्वालियर, के कुलपति प्रो ए. के. शुक्ला, डीन  फैकल्टी  ऑफ एग्रीकल्चर डॉ. मृदुला बिल्लौरे, कुलसचिव श्री अनिल सक्सेना,  बोर्ड  मेंबर श्रीमती पल्लवी व्यास,निदेशक अनुसंधान सेवाएं डॉ. एस. के. शर्मा ,निदेशक विस्तार सेवाएं डॉ. वाई. पी. सिंह, डीन कृषि महाविद्यालय खंडवा डॉ. डी. एच. रानाडे,वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. जी. एस. कुलमी, कृषि विज्ञान केंद्र ,खरगोन ,डॉ. वाय. के. जैन, एक्स एसोसिएट डायरेक्टर रिसर्च, खरगोन, डॉ. आर.के. सिंह वैज्ञानिक,  डॉ. अनीता शुक्ला वैज्ञानिक,  डॉ  संजीव वर्मा वैज्ञानिक,  डॉ. शाहीन खान वैज्ञानिक, डॉ. विनोद मित्तोलिया वैज्ञानिक, डॉ. पुखराज सुमन कृषि विज्ञान केंद्र खरगोन, डॉ. के. एस. किराड़, एडिशनल डायरेक्टर हॉर्टिकल्चर, भोपाल, श्री डी.आर. जाटव, जॉइंट डायरेक्टर हॉर्टिकल्चर, इंदौर, श्री के. के. गिरवाल, उपसंचालक उद्यान,  खरगोन, डॉ.  मना सोलंकी,  प्रोजेक्ट डायरेक्टर, आत्मा कृषि विभाग खरगोन, श्री प्रकाश ठाकुर, सहायक संचालक कृषि, खरगोन,श्री सुनील गंगराड़े, प्रमुख संपादक, कृषक जगत भोपाल,जिले के प्रगतिशील किसान श्री मोहन सिंह सिसोदिया, श्री बालकृष्ण पाटीदार, कृषक जगत जिला प्रतिनिधि श्री दिलीप दसौंधी सहित एवं जिले के अन्य प्रतिष्ठित जनों ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।  

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com