Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

झाबुआ जिले में नवीन उन्नत कृषि तकनीकी एवं प्राकृतिक खेती को बढावा देने पर ज़ोर दिया

20 अक्टूबर 2022, झाबुआ: झाबुआ जिले में नवीन उन्नत कृषि तकनीकी एवं प्राकृतिक खेती को बढावा देने पर ज़ोर दिया – किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग अंर्तगत आत्मा, मिलेट मिशन, प्राकृतिक खेती समीक्षा बैठक गत दिनों कलेक्टर सभाकक्ष झाबुआ में कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें जिले में नवीन उन्नत कृषि तकनीकी एवं प्राकृतिक खेती को बढावा देने पर जोर दिया गया।

बैठक में जिले में नवीन उन्नत कृषि तकनीकी एवं प्राकृतिक खेती को बढावा देने पर जोर दिया गया। पारम्परिक फसलों के अतिरिक्त नवीन औषधीय, सब्जी, मोटा अनाज जैसी फसलों को बढावा दिया जाने की आवश्यकता पर बल दिया गया। जैविक रीति से उत्पादित फसलों का बडे शहरों में विपणन की संभावनाएं खंगालने तथा कृषकों को अच्छे दाम मुहैया कराने के लिये प्रयास किये जाने की आवश्यकता बताई गई। सभी विभागों के मैदानी अमले द्वारा समन्वित रूप से कृषकों को प्रशिक्षण दिये जाने के निर्देश दिये गये। दुरूस्थ अंचलों के किसानों तक कृषि की नवीन तकनीक पहुंचे जावे। जिले की कृषि जलवायु परिस्थिति के अनुरूप और अनुकूल नवाचारों का कृषकों को प्रायोगिक प्रदर्शन के माध्यम से जानकारी दी जावे। किसान समुदाय के मध्य कृषि और सम्बद्ध विभागों की योजनाओं और कार्यक्रमों का पर्याप्त प्रचार प्रसार करने के भी निर्देश दिये गये। खेती किसानी में पारम्परिक रूप से रासायनिक आदानों का उपयोग नही करने वाले किसानों को चिन्हांकित कर प्राकृतिक और जैविक कृषि की ओर अग्रसर किया जावे।

बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री अमन वैष्णव, एसडीओ राजस्व श्री अनिल राठौर, सभापति कृषि स्थाई समिति जिला पंचायत श्रीमती ममता बहादुर हटिला, किसान सदस्यों के अतिरिक्त कृषि एवं कृषि से संबद्ध विभागों के जिला अधिकारियों उप संचालक कृषि श्री नगीन सिंह रावत, कृषि विज्ञान केन्द्र के प्रमुख डा. आई.एस. तोमर, उप संचालक पशु चिकित्सा डा. विल्सन डावर, लीड बैक मैनेजर श्री राजेश कुमार, सहायक संचालक उद्यानिकी श्री अजय चौहान, सहायक संचालक मत्स्य श्री दिलीप सोलंकी, सहायक संचालक श्री एस.एस.मौर्य, श्री एम.एस. धार्वे, श्री ब्रजेश गोठवाल, श्री अनिल डावर, द्वारा सहभागिता की गई। श्री नगीन सिंह रावत तथा परियोजना संचालक आत्मा श्री गौरीशंकर त्रिवेदी द्वारा बैठक के दौरान जानकारी प्रस्तुतीकरण और समापन स्वरूप आभार व्यक्त किया गया। प्रारम्भ में सभी सदस्यों द्वारा अपना परिचय दिया गया।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: बड़नगर मंडी में सोयाबीन 6500 रु क्विंटल बिकी

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )