Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मिनी दाल मिल/ मिनी राइस मिल आदि के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित

25 जुलाई 2023, इंदौर: मिनी दाल मिल/ मिनी राइस मिल आदि के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित – संचालनालय , कृषि अभियांत्रिकी , मध्यप्रदेश , भोपाल द्वारा 24 जुलाई दोपहर 12 बजे से 06 अगस्त 2023 तक कृषि यंत्र मिनी दाल मिल, मिनी राइस मिल, ऑइल एक्सट्रेक्टर एवं मिलेट मिल के आवेदन पोर्टल पर आमंत्रित किये  हैं।

आवेदन के साथ कृषक स्वयं के बैंक खाते से राशि रु. 10,000/- का डिमांड ड्राफ्ट (डीडी)  संबंधित जिले के सहायक कृषि यंत्री के नाम से बनवाकर जमा करना अनिवार्य होगा। धरोहर राशि के बिना आवेदन मान्य नहीं किया जायेगा। प्राप्त आवेदनों के आधार पर लक्ष्यों को निर्धारित कर दिनांक 07 अगस्त 2023 को श्रेणीवार लॉटरी सम्पादित की जावेगी। ड्राफ्ट तैयार करने हेतु जिलेवार सहायक कृषि यंत्रियों की सूची पोर्टल पर देखी जा सकती है। 

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile