Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)सरकारी योजनाएं (Government Schemes)

पीएम कुसुम सौर पम्प संयंत्र स्वीकृति-पत्र वितरण समारोह; राजस्थान के 50 हजार किसानों को मिलेगी सोलर पम्प पर सब्सिडी

14 मार्च 2024, जयपुर: पीएम कुसुम सौर पम्प संयंत्र स्वीकृति-पत्र वितरण समारोह; राजस्थान के 50 हजार किसानों को मिलेगी सोलर पम्प पर सब्सिडी – राजस्थान के प्रमुख शासन सचिव कृषि एवं उद्यानिकी श्री वैभव गालरिया ने बताया कि बुधवार को राज्य कृषि प्रबंध संस्थान, दुर्गापुरा जयपुर में मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के आतिथ्य में पीएम कुसुम सौर पम्प संयंत्र स्वीकृति-पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया जा रहा है। समारोह में लगभग 500 कृषकों को राज्य कृषि प्रबंध संस्थान में आमंत्रित किया गया है, जिन्हें मुख्यमंत्री और कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी मीणा लाल द्वारा स्वीकृति-पत्र प्रदान किये जायेंगे। जिलों में पंचायत समिति केन्द्रों पर कृषकों को आमंत्रित कर वीसी के माध्यम से जोड़ा जायेगा।

सोलर पम्प पर मिल रही 60 प्रतिशत सब्सिडी

प्रमुख शासन सचिव ने बताया कि किसानों को सिंचाई के लिए बिजली की उपलब्धता पर निर्भर नही रहना पड़े, इसके लिए केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा किसानों को खेतों में सोलर पम्प लगाने पर 60 प्रतिशत सब्सिडी दी जा रही है। वही अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति हेतु राज्य मद से 45 हजार रूपये का प्रति कृषक अतिरिक्त अनुदान दिया जाता है।

50 हजार किसानों मिली स्वीकृती, 908 करोड़ का अनुदान जारी

उन्होंने बताया कि सोलर पम्प के लिए लगभग 50 हजार किसानों को स्वीकृतियां जारी की गई है, जिस पर 1,830 करोड़ रूपये का व्यय होगा। इनमें से 908 करोड़ रूपये अनुदान के रूप में कृषकों को प्रदान कर लाभान्वित किया जायेगा। उक्त सौर ऊर्जा संयंत्रों की स्थापना से लगभग 200 मेगावाट बिजली का उत्पादन होगा।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

श्री वैभव गालरिया ने कहा कि भारत सरकार की इस पहल का ही परिणाम है कि प्रदेश के किसान कृषि विद्युत कनेक्शन, डीजल चलित संयंत्रों एवं अन्य वैकल्पिक साधनों पर निर्भर रहने के बजाय सौर पम्प लगाने के लिए प्रेरित हो रहे है। सौर पम्पों का खेतों में सिंचाई के लिए उपयोग होने से किसानों की बिजली पर निर्भरता कम हुई है, साथ ही हरित ऊर्जा के रूप में सौर ऊर्जा के उपयोग को भी बढ़ावा मिल रहा है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)