Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

देवास जिले में उर्वरक का पर्याप्त भंडार  

27 सितम्बर 2023, देवास: देवास जिले में उर्वरक का पर्याप्त भंडार – देवास जिले में उर्वरक का पर्याप्त भंडार है और किसानों को लगातार उर्वरक की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जा रही है।

उप संचालक कृषि श्री आर पी कनेरिया ने बताया कि जिले में यूरिया 09 हजार मीट्रिक टन, डीएपी 05 हजार मीट्रिक टन, एनपीके 07 हजार मीट्रिक टन, सिंगल सुपर फास्‍फेट 13 हजार मीट्रिक टन एवं म्यूरेट ऑफ पोटाश 300 मीट्रिक टन का पर्याप्त भंडार है। वर्तमान में जिले में 41 हजार मीट्रिक टन यूरिया भण्‍डारण किया जाकर 32 हजार मीट्रिक टन यूरिया का वितरण किया जा चुका है। किसान आगामी सीजन के लिए उर्वरक का उठाव समय पर कर लें।

जिले में डबल लॉक केन्‍द्र से सभी सहकारी समितियों में उर्वरकों की आपूर्ति की जा रही है। जो किसान समिति के सदस्य हैं वे अपनी-अपनी समितियों से उर्वरक क्रय करें तथा शेष किसान जिले के डबल लॉक केन्‍द्रों, विपणन सहकारी समिति, एमपी एग्रो एवं निजी विक्रेताओं के यहां से उर्वरक क्रय कर सकते हैं ।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

जिले के किसान, शासन द्वारा निर्धारित मूल्‍य यूरिया 266.50 पर ही उर्वरक क्रय करें। साथ ही दुकानदार से पक्का बिल अवश्य लें। यदि किसी भी प्रतिष्ठान पर उर्वरक अधिक दर पर विक्रय किया जाता है तो उसकी सूचना संबंधित वरिष्‍ठ कृषि विकास अधिकारी या कार्यालय उप संचालक कृषि को दें।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )