हरदा में डेढ़ क्विंटल अवैध मछली और कार जब्त
06 अगस्त 2026, हरदा: हरदा में डेढ़ क्विंटल अवैध मछली और कार जब्त – शासन द्वारा 16 जून से 15 अगस्त 2026 तक घोषित बंद ऋतुकाल के दौरान मत्स्य विक्रय और परिवहन पर प्रतिबंध का उल्लंघन करने पर पुलिस और मत्स्य विभाग ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए डेढ़ क्विंटल अवैध मछली और एक कार जब्त की है।
कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन के निर्देशों के पालन में 2 अगस्त रविवार को रात्रि 11ः30 बजे कोतवाली पुलिस हरदा ने नाका बंदी के दौरान इन्डिगो कार क्रमांक एमपी 04 केजी 2722 को रोका। तलाशी में वाहन से अवैध रूप से ले जाई जा रही डेढ़ क्विंटल मछली बरामद हुई। पुलिस ने मछली परिवहन कर रहे नफीस पिता गफूर कुरैशी और वाहन चालक नदीम पिता कदीर खान निवासी हरदा को थाने लाया गया ।
सूचना पर मत्स्य विभाग हरदा के सहायक मत्स्य अधिकारी सुशील गौर मौके पर पहुंचे और मछली की विधिवत जब्ती की। जब्त मछली की तत्काल नीलामी कराई गई। नीलामी से प्राप्त 6 हजार रुपये की राशि चालान के माध्यम से म.प्र. ट्रेजरी के ‘अवैध मत्स्याखेट’ मद में जमा कराई गई। सहायक मत्स्य अधिकारी की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ म.प्र. नदीय मत्स्योद्योग नियम 1972 की संबंधित धाराओं के तहत हरदा कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। मत्स्य विभाग ने बताया कि बंद ऋतुकाल में मछली का शिकार, विक्रय और परिवहन पूरी तरह प्रतिबंधित है। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

