Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

आज के कृषि समाचार@ 5.00 PM: सेब के दाम I खरपतवार नाशक I Potato Price I कपास आयात शुल्क I टमाटर दाम

20 अगस्त 2025, नई दिल्ली: नमस्कार, आइए जानते हैं आज शाम 5 बजे तक कृषक जगत की 10 बड़ी खबरें….

1. महाराष्ट्र में ₹16,000 प्रति क्विंटल तक पहुंचे सेब के दाम, जानिए आज 20 अगस्त 2025 के मंडी रेट

 20 अगस्त 2025 को महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश के प्रमुख मंडियों में सेब के दामों में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला।  कृषि विपणन निदेशालय (DMI) के Agmarknet पोर्टल के अनुसार, महाराष्ट्र के सोलापुर मंडी में सेब की कीमतें सबसे अधिक ₹16,000 प्रति क्विंटल तक पहुंच गईं, जो कि इस मौसम में खास बात है। पूरी खबर पढ़े….

2. BREAKING: किसान रहें सतर्क – नकली क्लोरिमयूरॉन एथिल खरपतवार नाशक से सोयाबीन फसलें बर्बाद

मध्य प्रदेश में नकली क्लोरिमयूरॉन एथिल खरपतवार नाशक के उपयोग से सोयाबीन की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। प्रभावित किसानों की शिकायतें केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान तक पहुँचीं, जिसके बाद उन्होंने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। पूरी खबर पढ़े….

3. Potato Price: कहां बिक रहे हैं सबसे सस्ता या महंगा आलू? जानिए 20 अगस्त 2025 के मंडी रेट

20 अगस्त 2025 को आलू की कीमतों में राज्यों के बीच बड़ा फर्क देखने को मिला है। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और बिहार में आलू के भाव अलग-अलग मंडियों में भारी उतार-चढ़ाव के साथ दर्ज किए गए। जहां कुछ इलाकों में आलू बेहद सस्ते दामों पर मिल रहे हैं, वहीं कुछ मंडियों में आलू के दाम आसमान छू रहे हैं। पूरी खबर पढ़े….

4. 23 अगस्त तक मुंबई-गुजरात में भारी बारिश का रेड अलर्ट, जानिए दिल्ली समेत अन्य राज्यों का हाल

देशभर में मानसून ने दोबारा रफ्तार पकड़ ली है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य भारत और उत्तर भारत के कई इलाकों में 20 से 23 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मुंबई, कोंकण, सौराष्ट्र, कच्छ और मध्य महाराष्ट्र में अगले 48 घंटों में मूसलाधार बारिश होने की संभावना है। पूरी खबर पढ़े….

5. केंद्र का बड़ा फैसला: 30 सितंबर तक कपास पर आयात शुल्क माफ, जानिए किसानों को क्या मिलेगा फायदा

सरकार ने घरेलू कपास की कीमतें नियंत्रित रखने और कपड़ा उद्योग को सहारा देने के मकसद से 19 अगस्त 2025 से 30 सितंबर 2025 तक कच्चे कपास के आयात पर लगने वाले सभी टैक्स में छूट देने का फैसला किया है। इसमें 5 प्रतिशत बेसिक कस्टम ड्यूटी (बीसीडी), 5% कृषि विकास टैक्स और और इनके ऊपर लगने वाला 10% अधिभार शामिल है, ये सब टैक्स अब हटा दिए गए हैं। पूरी खबर पढ़े….

6. मंत्री शिवराज सिंह ने कहा- किसानों की शिकायतों को जल्द हल किया जाए

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों की शिकायतों के समाधान की व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने किसानों की शिकायतें हल करने के लिए दिशा-निर्देश दिए। मंत्री ने कहा कि समस्याओं के तत्काल और उचित निराकरण से ही किसानों में भरोसा कायम रहेगा। पूरी खबर पढ़े….

7. किसानों की फसल खराब होने पर FIR दर्ज, शिवराज सिंह ने राज्यों को लाइसेंस निलंबन के दिए निर्देश

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को कृषि भवन, नई दिल्ली में एक उच्चस्तरीय बैठक की। इस बैठक में उन्होंने कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के विभिन्न पोर्टल और कॉल सेंटर पर आने वाली किसानों की शिकायतों की समीक्षा की। पूरी खबर पढ़े….

8. टमाटर के दामों में उछाल! इस मंडी में ₹7000 प्रति क्विंटल तक पहुंचा भाव; जानें 19 अगस्त 2025 के मंडी रेट

 देशभर की मंडियों में टमाटर की कीमतों में तेजी दर्ज की गई है। एग्रीकल्चर मार्केटिंग इन्फॉर्मेशन नेटवर्क (Agmarknet) पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, हरियाणा की यमुनानगर (छछरौली) मंडी में ₹7000 प्रति क्विंटल तक का रेट दर्ज किया गया। पूरी खबर पढ़े….

9. HPM की दवाई के कारण हुआ नुकसान – कंपनी के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को रायसेन ज़िले के छीरखेड़ा गाँव में सोयाबीन के खेतों का औचक निरीक्षण किया। केंद्रीय मंत्री को शिकायत मिली थी कि खरपतवारनाशक दवा डालने से किसानों की सोयाबीन की फसल पूरी तरह से नष्ट हो गई है। पूरी खबर पढ़े….

10. गांवों को समृद्ध बनाने वाली फसल, सरसों को सलाम

भारत में सरसों हमेशा से एक महत्वपूर्ण फसल रही है; एक ऐसी फसल जो हमारी थाली का स्वाद भी है और गांव की तरक्की का अहम हिस्सा भी। खासतौर पर हाइब्रिड सरसों, जो आज किसानों की मेहनत, उत्पादन क्षमता और आत्मगौरव की पहचान बन चुकी है। पूरी खबर पढ़े….