राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

BREAKING: किसान रहें सतर्क – नकली क्लोरिमयूरॉन एथिल खरपतवार नाशक से सोयाबीन फसलें बर्बाद

20 अगस्त 2025, नई दिल्ली: BREAKING: किसान रहें सतर्क – नकली क्लोरिमयूरॉन एथिल खरपतवार नाशक से सोयाबीन फसलें बर्बाद – मध्य प्रदेश में नकली क्लोरिमयूरॉन एथिल खरपतवार नाशक के उपयोग से सोयाबीन की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। प्रभावित किसानों की शिकायतें केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान तक पहुँचीं, जिसके बाद उन्होंने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

कृषि विभाग ने विभिन्न मंडियों से इस खरपतवार नाशक के नमूने जब्त किए और जांच में यह सामने आया कि ये नमूने घटिया और मानक से कम गुणवत्ता के हैं। इसके कारण किसानों की खड़ी फसलें खराब हो गईं।

विदिशा, देवास और धार जिलों में दोषी कंपनियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। साथ ही, जिन डीलरों ने यह नकली हर्बिसाइड बेचा है, उनके लाइसेंस निलंबित कर दिए गए हैं। राज्य सरकारों को भी निर्देश दिए गए हैं कि जब तक जब्त किए गए नमूनों की पूरी रिपोर्ट नहीं आ जाती, तब तक संबंधित कंपनियों और डीलरों के लाइसेंस निलंबित रहें।

सरकार ने दोषी कंपनियों के बचे हुए स्टॉक की बिक्री पर भी रोक लगा दी है। किसानों को सलाह दी गई है कि फिलहाल क्लोरिमयूरॉन एथिल का उपयोग न करें और बाजार से किसी भी प्रकार का कृषि रसायन खरीदते समय सतर्क रहें।

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि किसानों की समस्याओं का समय पर और उचित निराकरण करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। नकली खाद, बीज और कीटनाशकों के मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। किसानों की संतुष्टि ही हमारा मुख्य ध्येय है और इसी से उनका भरोसा कायम रहेगा। मंत्रालय पोर्टल्स और कॉल सेंटर पर आने वाली हर शिकायत की गंभीरता से समीक्षा करेगा और सुनिश्चित करेगा कि किसानों को शीघ्र समाधान मिले।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com

Advertisements