Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

23 अगस्त तक मुंबई-गुजरात में भारी बारिश का रेड अलर्ट, जानिए दिल्ली समेत अन्य राज्यों का हाल

20 अगस्त 2025, नई दिल्ली: 23 अगस्त तक मुंबई-गुजरात में भारी बारिश का रेड अलर्ट, जानिए दिल्ली समेत अन्य राज्यों का हाल – देशभर में मानसून ने दोबारा रफ्तार पकड़ ली है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य भारत और उत्तर भारत के कई इलाकों में 20 से 23 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मुंबई, कोंकण, सौराष्ट्र, कच्छ और मध्य महाराष्ट्र में अगले 48 घंटों में मूसलाधार बारिश होने की संभावना है। सौराष्ट्र और दक्षिण गुजरात में 20 अगस्त को अत्यधिक से असाधारण भारी बारिश (30 सेमी या उससे अधिक) की आशंका है, जबकि मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों में 21 सेमी से ज्यादा बारिश हो सकती है। कोंकण क्षेत्र, जिसमें मुंबई भी शामिल है, में लगातार भारी से बहुत भारी बारिश होने के आसार हैं।

पिछले 24 घंटे में कहां-कितनी बारिश हुई?

20 अगस्त सुबह 8:30 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार, कोंकण क्षेत्र में 40 सेमी से ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई। मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों और सौराष्ट्र में 55 सेमी तक बारिश दर्ज की गई, जो मौसम विभाग के मुताबिक बेहद असामान्य है। इसके अलावा गुजरात, उत्तराखंड, तटीय कर्नाटक, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा और गोवा जैसे राज्यों में भी भारी बारिश (7 से 20 सेमी तक) हुई। यह भारी बारिश सक्रिय मानसून द्रोणिका, कम दबाव के क्षेत्र और चक्रवाती परिसंचरण की वजह से हुई है, जो इस समय दक्षिण-पूर्व मध्य प्रदेश और आस-पास के इलाकों में बने हुए हैं।

कौन-कौन से राज्य हैं रेड अलर्ट में?

गुजरात के सौराष्ट्र, कच्छ और दक्षिणी हिस्सों में 20 और 21 अगस्त को बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट है। इसी तरह उत्तरी मध्य महाराष्ट्र और कोंकण (मुंबई समेत) में भी 23 अगस्त तक तेज बारिश की चेतावनी दी गई है। इन क्षेत्रों में अगले तीन दिनों तक तेज हवाएं (40-50 किमी/घंटा) चलने की संभावना है, जिससे समुद्र में हलचल तेज होगी और जलभराव की स्थिति बन सकती है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में 20 अगस्त को हल्की बारिश हो सकती है। 21 और 22 अगस्त को मध्यम बारिश की संभावना है, जबकि 23 अगस्त को फिर से हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 30 से 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा, जो सामान्य से करीब 2-5 डिग्री कम है। मौसम सुहावना तो रहेगा लेकिन लोगों को ट्रैफिक और जलभराव की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

इन राज्यों में भी रहेगी बारिश की मार

उत्तर-पश्चिम भारत के जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 22 से 26 अगस्त तक भारी बारिश का अनुमान है। इस दौरान तापमान में भी गिरावट देखी जाएगी। दिल्ली में अधिकतम तापमान: 30°C से 34°C रहेगा और न्यूनतम तापमान: 21°C से 25°C (जो सामान्य से 2-5 डिग्री कम है) रहने के आसार है।

वहीं पूर्वी और मध्य भारत के राज्यों, जैसे मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार और झारखंड में भी भारी से अत्यधिक भारी बारिश की आशंका जताई गई है। उत्तर-पूर्व भारत में असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में 20 से 24 अगस्त तक तेज बारिश हो सकती है। दक्षिण भारत की बात करें तो तटीय कर्नाटक और तेलंगाना में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

किसानों के लिए जरूरी चेतावनी

देशभर में भारी बारिश के चलते खेतों में जलभराव की स्थिति बन सकती है। धान, मक्का, कपास, सोयाबीन, सब्जियों और बागवानी फसलों को नुकसान से बचाने के लिए सभी किसान खेतों से अतिरिक्त पानी की तत्काल निकासी सुनिश्चित करें। महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, तेलंगाना, कर्नाटक, हिमाचल, असम और अन्य राज्यों में फसलों की सुरक्षा हेतु जल निकासी चैनल बनाना, पौधों को सहारा देना और कटाई योग्य फसलों की शीघ्र कटाई करना अत्यंत आवश्यक है।

सुझाव: निचले इलाकों में फसलों की निगरानी बढ़ाएं, खेतों की मेडों को मजबूत करें और बागवानी पौधों को गिरने से बचाने के लिए सहारा दें। भारी वर्षा से पहले तैयार रहें।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com