Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

कृषक जगत समाचार@ 5.00 PM: सोयाबीन खरीद I ‘सुरभि’ I लाड़ली बहना योजना I धान खरीदी I कपास

18 नवंबर 2024, नई दिल्ली: नमस्कार, आइए जानते हैं आज शाम 5 बजे तक कृषक जगत की 10 बड़ी खबरें…

1. सोयाबीन खरीद को सुचारू बनाने के लिए राज्य और केंद्रीय एजेंसियों के बीच प्रभावी समन्वय की आवश्यकता

खरीफ 2024-25 सत्र में किसानों को राहत देने के उद्देश्य से कृषि मंत्रालय ने मूल्य समर्थन योजना (PSS) के तहत सोयाबीन खरीद के लिए नमी सामग्री के मानदंडों में एक बार की छूट की घोषणा की है। संशोधित दिशा-निर्देशों के तहत 15% तक नमी वाली सोयाबीन की खरीद की अनुमति दी गई है, जो पहले निर्धारित 12% सीमा से अधिक है। पूरी खबर पढ़े….

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

2. केंद्र सरकार ने सोयाबीन खरीद नियमों में किया संशोधन: जानें किसानों के लिए नए नियम कैसे काम करेंगे

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

सोयाबीन किसानों की समस्याओं को हल करने के उद्देश्य से, कृषि मंत्रालय ने खरीफ 2024-25 सीजन के लिए मूल्य समर्थन योजना (पीएसएस) के तहत सोयाबीन की खरीद के लिए नमी सामग्री के मानदंडों में एक बार छूट देने की घोषणा की है। पूरी खबर पढ़े….

3. पशुपालन विभाग की पत्रिका ‘सुरभि’ का विमोचन

पशुपालन एवं डेयरी विभाग ने ‘हिंदी पखवाड़ा’ के दौरान आयोजित प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित करने के लिए राजभाषा पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने निबंध और कविता प्रतियोगिता के विजेताओं को प्रोत्साहित किया। पूरी खबर पढ़े….

4. सोयाबीन किसानों को राहत: केंद्र सरकार ने नमी के मानकों में दी ढील

सोयाबीन किसानों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए, कृषि मंत्रालय ने खरीफ 2024-25 सत्र के लिए मूल्य समर्थन योजना (पीएसएस) के तहत सोयाबीन खरीद के नमी मानकों में छूट की घोषणा की है। इस निर्णय के तहत, अब 12% की निर्धारित सीमा के बजाय 15% तक की नमी वाली सोयाबीन की खरीद की जाएगी, जिससे गुणवत्ता संबंधी समस्याओं के कारण किसानों को नुकसान न उठाना पड़े। पूरी खबर पढ़े….

5. महाराष्ट्र चुनाव में सोयाबीन का मुद्दा: किसान राहत की राह देख रहे हैं।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के प्रचार में इस बार सोयाबीन किसानों का संकट मुख्य मुद्दा बन गया है। राज्य के विदर्भ और मराठवाड़ा जैसे प्रमुख सोयाबीन उत्पादक क्षेत्रों में किसान गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। बाजार में सोयाबीन की कीमतें ₹2,800 से ₹3,700 प्रति क्विंटल के बीच हैं, जो केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित ₹4,892 प्रति क्विंटल के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) से 35% तक कम हैं। पूरी खबर पढ़े….

6. अब हर महीने और अधिक मिलेगी आर्थिक मदद, लाड़ली बहना योजना में बड़ा बदलाव

मध्यप्रदेश की महिलाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से लागू की गई “लाड़ली बहना योजना” में आर्थिक मदद बढ़ाने की घोषणा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की है। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत महिलाओं को हर महीने मिलने वाली सहायता राशि में निरंतर वृद्धि की जाएगी। फिलहाल, लाभार्थी महिलाओं को 1,250 रुपये प्रति माह मिल रहे हैं, जिसे भविष्य में और बढ़ाया जाएगा। पूरी खबर पढ़े….

7. छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू, पहले दिन 55 हजार मीट्रिक टन की खरीद

छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के लिए समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का शुभारंभ हो गया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने बालोद जिले के भाठागांव बी धान खरीदी केंद्र से इस अभियान की शुरुआत की। इस साल धान खरीदी 31 जनवरी 2025 तक जारी रहेगी। 
पूरी खबर पढ़े….

8. कृषि विभाग में उच्च् पदों के प्रभार की फाईल अटकी, अधिकारियों की कमी

किसानों के कल्याण के लिए बनाए गए कृषि विभाग की हालत बदतर होती जा रही है। हर माह अधिकारी कर्मचारी रिटायर्ड हो रहे हैं परन्तु भर्ती न के बराबर है। एक-एक अधिकारी के पास चार-चार शाखाओं का काम है। इस कारण किसी भी शाखा के साथ न्याय नहीं हो पा रहा है। पेंडिंग कार्य बढ़ते जा रहे हैं, योजनाओं का क्रियान्वयन पिछड़ता जा रहा है। पूरी खबर पढ़े….

9. उर्वरक की कालाबाजारी करने पर विनिर्माण इकाई संचालक के विरुद्ध एफआईआर दर्ज

इंदौर जिले में उर्वरक की कालाबाजारी करने पर उर्वरक विनिर्माण इकाई संचालक के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गई है। उप संचालक कृषि ने बताया कि मेसर्स चातक एग्रो (इंडिया) प्रा.लि. विहाडिया तिल्लौर खुर्द खुडैल इंदौर की उर्वरक विनिर्माण इकाई का केन्द्रीय एवं जिला स्तरीय गुण नियंत्रण दल द्वारा औचक निरीक्षण किया। पूरी खबर पढ़े….

10. कपास तुलाई में पकड़ाई बाप-बेटे की करतूत

किसानों से धोखाधड़ी करने के नित नए मामले सामने आ रहे हैं। धोखेबाज़ धोखा देने के लिए नए तरीकों का इस्तेमाल करने लगे हैं। गत दिनों ऐसा ही एक मामला खरगोन जिले की झिरन्या तहसील के ग्राम शिवना का सामने आया है, जहाँ खंडवा जिले के छैगांव माखन थाना क्षेत्र के ग्राम बिलनखेड़ा से कपास खरीदी करने आए बाप-बेटे याकूब और सलमान द्वारा कपास तुलाई में की जा रही धोखाधड़ी की करतूत किसान की सजगता से  पकड़ी गई। पूरी खबर पढ़े….