Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

पशुपालन विभाग की पत्रिका ‘सुरभि’ का विमोचन

राज्यमंत्री ने किया राजभाषा पुरस्कारों का वितरण

18 नवंबर 2024, नई दिल्ली: पशुपालन विभाग की पत्रिका ‘सुरभि’ का विमोचन – पशुपालन एवं डेयरी विभाग ने ‘हिंदी पखवाड़ा’ के दौरान आयोजित प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित करने के लिए राजभाषा पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने निबंध और कविता प्रतियोगिता के विजेताओं को प्रोत्साहित किया। ‘हिंदी पखवाड़ा’ के दौरान आयोजित अखिल भारतीय निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं को प्रो. बघेल ने प्रमाण पत्र भी प्रदान किए।

इस अवसर पर राज्य मंत्री द्वारा विभाग की राजभाषा पत्रिका ‘सुरभि’ के दूसरे संस्करण का विमोचन भी किया गया। राज्य मंत्री ने राजभाषा के महत्व का उल्लेख करते हुए इससे जुड़ी कई रोचक घटनाओं पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने क्षेत्रीय भाषाओं के महत्व पर भी जोर दिया। इस वार्तालाप में भारतीय पक्ष से अपर सचिव श्री प्रमोद कुमार मेहेड़ा व सुश्री शुभा ठाकुर तथा संयुक्त सचिवों एवं आईसीएआर के प्रतिनिधियों की उपस्थिति से चर्चा और भी समृद्ध हुई। नीदरलैंड्स की तरफ से राजदूत सुश्री मारिसा जेरार्ड्स, कृषि सलाहकार, सीडएनएल के निदेशक और एक वरिष्ठ नीति अधिकारी ने भी भाग लिया।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com